फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Attack on police team in Begusarai; policemen had gone to arrest the liquor mafia; constable injured

Bihar: बेगूसराय में पुलिस टीम पर हमला; शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने गए थे पुलिसकर्मी, पथराव करने लगे बदमाश

Sat, 06 Apr 2024 09:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Apr 2024 09:36 AM IST
सार

घायल हवलदार राजनंदन कुमार ने बताया है कि शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली थी।इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम माल गोदाम स्थित झोपड़पट्टी में छापेमारी करने के लिए गई थी।

विज्ञापन
Bihar: Attack on police team in Begusarai; policemen had gone to arrest the liquor mafia; constable injured
घायल पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में शराब माफियाओं ने एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया है। इस हमले में एक हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं छापेमारी करने गए पुलिसकर्मी जान बचाकर उस जगह से भागने में सफल रहे। इधर, घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। और, पुलिसकर्मी इधर-उधर अपना जान बचाकर भागते रहे। वहीं घायल हवलदार का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी करने की गई थी टीम
मामला नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम स्थित झोपड़पट्टी का है। घायल हवलदार की पहचान उत्पाद विभाग में पदस्थापित राजनंदन कुमार के रूप में की गई है। घायल हवलदार राजनंदन कुमार ने बताया है कि शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली थी।इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम माल गोदाम स्थित झोपड़पट्टी में छापेमारी करने के लिए गई थी। जैसे ही छापेमारी अभियान पुलिस द्वारा चलाया उसे ही शराब माफियाओ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


पथराव देखकर सभी पुलिसकर्मी फरार हो गए
घायल हवलदार ने बताया है कि पथराव देखकर सभी पुलिसकर्मी मौके से भाग गया। जबकि हमको चारों तरफ से शराब माफिया द्वारा घेर लिया और लाठी डांटे ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तकरीबन 80 से अधिक बदमाश संख्या में शराब माफिया पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में किसी तरह उसे जगह से भागकर अपना जान बचाए। फिलहाल उत्पाद पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं लोगों का कहना है कि जिस तरीके से शराब माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का खौफ शराब माफियाओं के बीच अब खत्म हो चुका है। पुलिस से अपील है कि इस मामले को गंभीरता से ले और शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed