{"_id":"5f6009e68ebc3e6dfa15ed67","slug":"bihar-assembly-elections-election-commission-visit-to-continue-today-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: आज भी दौरा करेगी चुनाव आयोग की टीम, तारीखों का एलान जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव: आज भी दौरा करेगी चुनाव आयोग की टीम, तारीखों का एलान जल्द
Tue, 15 Sep 2020 05:55 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 15 Sep 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
Election commission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग की दो सदस्यीय टीम पटना पहुंच गई है। टीम ने अलग अलग जिलों में चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। टीम आज भी बिहार में रहेगी। चुनाव उपायुक्त सुदीप जैन और चंद्रभूषण कुमार की टीम ने सोमवार को दो दौर की बैठक में मुजफ्फरपुर और पटना में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
टीम ने जिला प्रशासन को कोरोना और बाढ़ के चलते चुनावी तैयारियों सुदृढ़ तरीके से अंजाम देने को कहा है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। लिहाजा चुनाव आयोग की टीम स्थितियों का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद पूरे आयोग का राज्य दौरा होगा। इसके बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, आयोग ने कोरोना संक्रमण और बाढ़ प्रभावित 16 जिलों तथा नक्सल प्रभावित इलाकों में कर्मचारियों और सुरक्षा बलों की उपलब्धता का समग्रता के साथ आकलन किया है। बिहार में 16 जिलों तथा करीब 69 लाख आबादी इस साल बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में है, उस पर कोरोना की मार भी तेजी से जारी है। ऐसे में चुनाव आयोग का दौरा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर खासा अहम है।
विज्ञापन
आज भी चुनाव आयोग की टीम बिहार में ही रहेगी इस दौरान वह भागलपुर का दौरा करेगी। इसके बाद आयोग की टीम दिल्ली लौटेगी जहां वह पूरे हालात की रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपेगी।