{"_id":"5fa690d78ebc3e9bd17d9a8c","slug":"bihar-assembly-election-2020-two-brothers-fighting-against-each-other-jokihat-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनावः जोकीहाट सीट पर दो सगे भाइयों के बीच चुनावी टक्कर, एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनावः जोकीहाट सीट पर दो सगे भाइयों के बीच चुनावी टक्कर, एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Sat, 07 Nov 2020 08:05 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, जोकीहाट
पीटीआई, जोकीहाट
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 07 Nov 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
सरफराज आलम(बाएं) और शाहनवाज आलम(दाएं)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव में अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा सीट काफी सुर्खियों में है। दरअसल इस सीट पर दो भाइयों के बीच चुनावी टक्कर देखने को मिल रही है। इस बार राजद से तस्लीमुद्दीन के मंझले पुत्र सरफराज अहमद और एआइएमआईएम के टिकट पर तस्लीमुद्दीन के छोटे बेटे शाहनवाज आलम चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ ही इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रंजीत यादव को टिकट दिया है। भाजपा यहां से 25 वर्ष के बाद चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
दोनों भाई अपनी जीत के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग भी तेज कर दी है। वहीं इस बीच खबर आ रही है कि इनमें से बड़े भाई एवं राजद प्रत्याशी सरफराज अहमद पर चुनाव आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वे अपनी पार्टी के सिंबल लालटेन का स्टीकर लगाकर मतदान करने पहुंचे थे और इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानकर निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को इस बाबत पूरे मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बता दें कि जोकीहाट विधानसभा सीट एक मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। यहां 293308 मतदाता हैं। समय पर शुरू हुए मतदान में वोटर उत्साह पूर्वक घर से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।