{"_id":"5f56be4189ff3c5040069546","slug":"bihar-assembly-election-2020-political-fight-between-jdu-and-ljp-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार विधानसभा चुनाव 2020: चरम पर पहुंची जदयू और लोजपा के बीच तल्खी, बयानबाजी पर चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: चरम पर पहुंची जदयू और लोजपा के बीच तल्खी, बयानबाजी पर चेतावनी
Tue, 08 Sep 2020 04:42 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 08 Sep 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
Nitish kumar and Chirag Paswan
- फोटो : पीटीआई
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जदयू और लोजपा की तल्खी चरम पर पहुंच गई है। पार्टी ने लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी से बाज आने की नसीहत दी है। जदयू ने यह भी कहा कि बिहार में उसका गठबंधन भाजपा से है, लोजपा से नहीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पासवान बीते कुछ महीने से नीतीश पर लगातार हमलावर रहे हैं। कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे चिराग ने पिछले दिनों कहा था कि राज्य में उनकी पार्टी का गठबंधन जदयू से नहीं भाजपा से है। इसके बाद चिराग ने राजग में जीतनराम मांझी की पार्टी हम को शामिल करने पर सवाल उठाए। इसी बीच दलित हत्या के मामले में पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा पर भी उन्होंने प्रश्न उठाया।
विज्ञापन
जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि चिराग नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार भद्दे बयान दे रहे हैं। उन्हें ऐसे बयानों से बाज आना चाहिए। त्यागी ने कहा कि बिहार में जदयू का गठबंधन भाजपा से है लोजपा से नहीं। अगर लोजपा राजग में है तो सीएम के खिलाफ ऐसी बयानबाजी क्यों की जा रही है? उन्होंने कहा कि मांझी पहले भी राजग में रहे हैं। ऐसे में उन्हें राजग में शामिल करने पर लोजपा को सवाल उठाने का हक नहीं है।
विज्ञापन