फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020 News: PM Narendra Modi and Bihar CM Nitish Kumar will share the stage, soon the NDAs manifesto will come

Bihar Election 2020: मोदी-नीतीश एक मंच पर दिखेंगे, जल्द आएगा राजग का साझा घोषणापत्र

Mon, 12 Oct 2020 03:40 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला नेटवर्क, पटना।
अमर उजाला नेटवर्क, पटना। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 12 Oct 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 News: PM Narendra Modi and Bihar CM Nitish Kumar will share the stage, soon the NDAs manifesto will come
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: मोदी और नीतीश एक मंच पर दिखेंगे - फोटो : PTI

अटकलबाजी खत्म करते हुए भाजपा ने यह साफ कर दिया कि चुनाव के दौरान कई रैलियों में मोदी और नीतीश मंच साझा करेंगे। एनडीए जल्द ही अपना साझा घोषणापत्र जारी करेगा। राजग के साझा घोषणापत्र में भाजपा के ‘आत्मनिर्भर बिहार’ और जदयू के सात निश्चय योजना भाग-2 में शामिल मुद्दों को साझा तौर परजगह दी जाएगी।

विज्ञापन


नीतीश ने रविवार को अपने सात निश्चय 2 की लांचिंग की। मोदी और नीतीश की साझा रैलियों का खाका तैयार किया जा रहा है। उधर, रविवार को भाजपा के चुनाव अभियान के बाद अब नीतीश सोमवार से अपना चुनाव अभियान तेज करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


देश मोदी और बिहार नीतीश के हाथों में ही सुरक्षितः नड्डा
जयप्रकाश जयंती पर बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोहराया कि देश नरेंद्र मोदी और बिहार नीतीश कुमार के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो विकास जारी है, उसे आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि बिहार की बागडोर नीतीश के नेतृत्व में एनडीए के पास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक यहां के सियासी गलियारे में जो भी कयास लगाए जा रहे थे, उसे फिर से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने विराम लगाया और नीतीश को ही बिहार का अगला सीएम प्रोजेक्ट किया। दरअसल, सीट बंटवारे के दिन केंद्रीय नेतृत्व से भाजपा के किसी बड़े चेहरे के न होने और लोजपा के ताजा घटनाक्रम के बाद से बिहार के सियासी गलियारे में कयास का दौर जारी था। चुनाव प्रचार की शुरुआत में एकजुटता का साफ संदेश दिया गया।

2005 से पहले अंधेरा
नड्डा ने विपक्ष के किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि 11 अक्तूबर लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती है। बिहार में कुछ ऐसे लोग हैं, जो जेपी के आशीर्वाद से नेता बने और मुख्यमंत्री भी लेकिन उन लोगों ने जेपी के सिद्धांतों को भूला दिया। बिहार ने 2005 के पहले का अंधेरा देखा है। अंधेरे के बाद जो उजाला है, उसका अहसास जनता को है। भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में बिहार समेत देश में विकास व उपलब्धियां भी गिनाईं।

जो नीतीश के साथ नहीं, वो हमारे साथ नहीं : जायसवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए को लेकर किसी को कोई कंफ्यूजन नहीं रखना चाहिए। एनडीए का निर्णय साफ है कि नीतीश कुमार ही बिहार में एनडीए के नेता होंगे और जो नीतीश के साथ नहीं है, वो एनडीए के साथ नहीं हैं। जायसवाल ने यह भी कहा, बिहार में एनडीए के सभी प्रत्याशी मोदी के प्रत्याशी हैं।

भाजपा + जदयू + हम, फिर किसी में नहीं है दमः  सिंह
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि गया में 10 विधानसभा सीटों में भाजपा से चार, हम से तीन व जदयू से तीन प्रत्याशी हैं। यानी भाजपा + जदयू + हम। इसके बाद नहीं रहा किसी में दम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed