फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: ASP's car overturned in Patna, four soldiers including ASP injured.

Bihar Police : सरकारी गाड़ी से पटना आ रहे IPS की गाड़ी साइकिल सवार को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Sat, 24 Jun 2023 01:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 24 Jun 2023 01:38 PM IST
सार

बिहार में IPS की गाड़ी शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार IPS सहित 4 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए जबकि एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Bihar: ASP's car overturned in Patna, four soldiers including ASP injured.
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पटना के पालीगंज में पालीगंज एएसपी की गाड़ी शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार एएसपी सहित 4 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए विक्रम स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में घायल पुलिसकर्मी का कहना है कि पालीगंज एसपी अवधेश दीक्षित अपनी सरकारी वाहन से पटना की तरफ आ रहे थे। तभी विक्रम के पास एक साइकिल सवार सड़क पार कर रहा था। अव्चानक गाड़ी के पास आये साइकिल सवार को बचाने के क्रम में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में पलट गई । इस हादसे में एएसपी अवधेश दीक्षित एवं उनके सिपाही कौशल कुमार, प्रदीप कुमार, और विजय कुमार घायल हो गए। हादसा होते ही स्थानीय लोग उधर दौड़ पड़े और स्थानीय लोगों ने आननफानन में सभी घायलों को इलाज के लिए विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed