फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Prasad Yadav challenged Narendra Modi - Bihar election 2015

चुनावों की घोषणा के बाद लालू ने मोदी को ललकारा

Fri, 11 Sep 2015 04:04 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav challenged Narendra Modi - Bihar election 2015

चुनावों की घोषणा के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को ललकारते हुए कहा कि हम साम्प्रदायिक ताकतों को ललकारते हैं कि आओ और मैदान में हमसे मुकाबला करो।

विज्ञापन


दावा किया कि चुनावों में बीजेपी को बुरी तरह हराएंगे। ये बिहार का नहीं देश का चुनाव है। इन चुनावों में हार के बाद मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। बीजेपी खोखली हो गई है उसके नेताओं में कोई दम नहीं बचा है।
विज्ञापन


चुनावों में हमारा लक्ष्य भी है भाजपा को नेस्तनाबूद करना। बीजेपी नेताओं के आरएसएस की बैठक में शामिल होने पर कहा कि भाजपा को अब आरएसएस को हिसाब देना पड़ रहा है। ये सरकार आरएसएस के हाथों की कठपुतली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर लगाया नकली नोट बांटने का आरोप

Lalu Prasad Yadav challenged Narendra Modi - Bihar election 2015

लालू यहीं नहीं रुके कहा कि हो सकता है भाजपा चुनावों में आम जनता में नकली नोट बांटे। आरोप लगाया कि बीजेपी नेपाल से नकली नोट ला रही है। इसलिए बीजेपी के नकली नोट से सावधान रहना।

वहीं उन्होंने चुनावों के पांच चरण में होने पर भी सवाल उठाया कहा कि चुनाव एक चरण में होते तो ज्यादा अच्छा था। कहा, चुनावों के दौरान इस बार उम्‍मीदवार का फोटो होना तो अच्छा है लेकिन यह भी पता चलना चाहिए ‌था कि मतदाता जो वोट दे रहा है वो कहां जा रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनावों की तारीखों के बाद हम अपने किए गए कामों के जरिए चुनावों में उतरेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता सरकार को उनके किए गए कामों के लिए दोबारा मौका देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed