{"_id":"5ab1f19c4f1c1b4d0a8b6099","slug":"bihar-arwal-s-kaler-police-station-was-torched-by-villegers-after-he-allegedly-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत, आक्रोशित भीड़ ने थाने में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत, आक्रोशित भीड़ ने थाने में लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
अरवल में आक्रोशित भीड़ ने थाने में लगाई आग
- फोटो : ANI
बिहार के अरवल जिले स्थित कलेर पुलिस थाने में कैद आरोपी की मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हिरासत में बंद आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। कैदी की मौत की जानकारी जैसे ही गांव वालों को मिली वो आक्रोशित हो गए। भारी संख्या में लोग थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। देखते ही देखते थाने परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी होने लगी। हालातों को बिगड़ता देख पुलिसकर्मी थाना छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
Arwal: Kaler police station and a police jeep was torched by relatives of a man after he allegedly committed suicide in police custody.#Bihar pic.twitter.com/VnMt3puyrt
— ANI (@ANI) 21 March 2018विज्ञापन
मृतक कलेर थाने के ठाकुर बीघा गांव का रहने वाला बबन साव है। पुलिस के मुताबिक मृतक ने थाने के हाजत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संदेहास्पद मौत की जानकारी के बाहर आते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
मृतक पूर्व में कई बैंक डकैती में नामजद अभियुक्त भी रहा है। हाजत में हुई मौत से भड़के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। भीड़ द्वारा गाड़ी में लगाई गई आग के बाद पुलिसकर्मी थाना छोड़ कर फरार हो गये इस दौरान थाने पर उपद्रवियों का कब्जा रहा।
मामले की नजाकत को देखते हुए जिला पुलिस को थाने में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करना पड़ा है।