फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Anti-social elements broke statue of LJP founder Ram Vilas Paswan in Aurangabad, anger among Dalits.

Bihar News: असामाजिक तत्वों ने लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की प्रतिमा तोड़ी, दलितों में आक्रोश

Wed, 05 Feb 2025 04:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Feb 2025 04:44 PM IST
सार

स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नेद्वारा 27 अगस्त 2021 को किया था। इसी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़कर फेंक दिया गया है। घटना के बाद दलितों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Bihar: Anti-social elements broke statue of LJP founder Ram Vilas Paswan in Aurangabad, anger among Dalits.
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल में ही मरणोपरांत  पद्मभूषण से अलंकृत किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा को तोड़ दी गई है। घटना औरंगाबाद के  दाउदनगर प्रखंड के महावर पंचायत के महावर गांव की। गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक की प्रतिमा को तोड़ कर फेंक दिया है। घटना को लेकर दलित समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए है। हालांकि घटना के बाद आक्रोशित दलित समुदाय के लोग महावर गांव के पास ही एनएच-139 को जाम करने पर उतारु थे लेकिन मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर मना लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग
मौके पर लोजपा (रामविलास) के नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया। मौके पर लोजपा(रामविलास) के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मौजूद रहे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मामले को बेहद गंभीरता स़े लिया है। पार्टी के कई नेताओं के पटना से मौके के लिए रवाना होने की सूचना मिल रही है। मौके पर दाउदनगर की पुलिस किसी भी संभावित उपद्रव को टालने के लिए मौजूद हैं। इस बीच एलजेपीआर के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा, प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह एवं जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने शासन-प्रशासन से रामविलास पासवान की मर्ति तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग पासवान ने किया था प्रतिमा का अनावरण
गौरतलब है कि महावर में स्थापित की गई स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने द्वारा 27 अगस्त 2021 को किया था। इसी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़कर मौके पर ही फेंक दिया गया है। घटना के बाद दलितों में आक्रोश है। वह पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed