{"_id":"642138c76ca647686f0918cb","slug":"bihar-ambulance-driver-trampled-five-people-sitting-on-the-side-of-the-road-police-arrested-the-drunk-driver-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एंबुलेंस चालक ने सड़क के किनारे बैठे पांच लोगों को रौंदा, पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एंबुलेंस चालक ने सड़क के किनारे बैठे पांच लोगों को रौंदा, पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को पकड़ा
Mon, 27 Mar 2023 02:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 02:43 PM IST
सार
पश्चिम चंपारण के बगहा में सड़क हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। शराब के नशे में धुत एंबुलेंस चालक ने सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को रौंद दिया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा में एंबुलेंस चालक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा में एंबुलेंस चालक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को पीएचसी धनहा में उपचार के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक शराब के नशे में था।
जानकारी के मुताबिक घटना बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना के क्षेत्र के धनहा बाजार की है। बताया जा रहा है रि रविवार की रात एंबुलेंस ड्राइवर उत्तर प्रदेश की तरफ से एंबुलेंस लेकर बिहार आ रहा था। इसी दौरान नशे में होने के कारण सड़क के किनारे बैठे लोगों पर एंबुलेंस चढ़ा दी। लोगों के आगे बाइक खड़ी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में मृत्युंजय गोंड, राजेश साह, श्यामू साह, योगेंद्र कुमार, रंजीत साह घायल हो गए, जिन्हें पीएससी पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं।
धनहा थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि एंबुलेंस चालक की पहचान बेतिया निवासी अभिषेक सिंह के रूप में की गई है। वह बेतिया से एंबुलेंस लेकर उत्तर प्रदेश गया था। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। शराब के नशे में एंबुलेंस चालक को पकड़ा गया है। जांच उपरांत एंबुलेंस चालक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।