फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Agreement with BSDMA and TISS to reduce the risk of disasters like flood, drought, Patna News

Bihar News: बाढ़, सूखा जैसे आपदाओं के जोखिम को कम करने के लिए TISS से करार, पटना में काम करेगी कोर टीम

Thu, 24 Oct 2024 12:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 24 Oct 2024 12:43 PM IST
सार

Patna News: TISS और BSDMA संयुक्त रूप से शोध विषय बैंक का निर्माण करेंगे, जिसमें संबंधित शोध विषयों पर कार्य किया जाएगा। TISS एक शिक्षण कार्यक्रम तैयार करेगा, जिसमें प्रतिभागियों को शोध के डिजाइन और कार्यान्वयन में मार्गदर्शन मिलेगा।

विज्ञापन
Bihar: Agreement with BSDMA and TISS to reduce the risk of disasters like flood, drought, Patna News
BSDMA के अधिकारियों ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राज्य में आपदा जोखिम को कम करने के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई के साथ करार किया है।  TISS आपदा अध्ययन के क्षेत्र में एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है। गुरुवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) और TISS, मुंबई के बीच, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए तथा बिहार में बाढ़, बिजली गिरने, सूखा, आग और अन्य आपदाओं के जोखिम को देखते हुए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में क्षमतावर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। 

विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव मीनेन्द्र कुमार और TISS की प्रोफेसर जैकलीन जोसफ के बीच इस समझौता ज्ञापन का औपचारिक आदान-प्रदान प्राधिकरण के सभाकक्ष में हुआ। इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत, माननीय सदस्य श्री पी. एन. राय, श्री कौशल किशोर मिश्र, श्री नरेंद्र सिंह, श्री प्रकाश कुमार सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और TISS के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एमओयू  के तहत, TISS और BSDMA आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ज्ञान साझा करेंगे। इसका उद्देश्य राज्य में आपदा प्रबंधन की क्षमताओं को सुदृढ़ करना और बाढ़, बिजली गिरने, सूखा, आग और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को कम करना है। इस सहयोग के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख कार्य किए जाएंगे...
विज्ञापन


1. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम और सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों की प्रभावकारिता का मूल्यांकन।
2. सामाजिक वल्नरेबिलिटी और आपदाओं के मानसिक व मनोसामाजिक प्रभावों पर अनुसंधान।
3. राज्य के विभिन्न जोखिम क्षेत्रों में वल्नरेबिलिटी का मूल्यांकन कर एक व्यापक वल्नरेबिलिटी मानचित्र तैयार करना।
4. विभिन्न विभागों के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम विकसित करना।
5. एक संरचित इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन, जिसमें इंटर्न BSDMA की परियोजनाओं में भाग लेंगे।
6. बिहार के विश्वविद्यालयों में आपदा प्रबंधन के शिक्षण और अनुसंधान को सशक्त करना।

शोध विषय बैंक का निर्माण करेंगे
TISS और BSDMA संयुक्त रूप से शोध विषय बैंक का निर्माण करेंगे, जिसमें संबंधित शोध विषयों पर कार्य किया जाएगा। TISS एक शिक्षण कार्यक्रम तैयार करेगा, जिसमें प्रतिभागियों को शोध के डिजाइन और कार्यान्वयन में मार्गदर्शन मिलेगा। इस समझौते के तहत समन्वय और निगरानी प्रणाली भी स्थापित की जाएगी, जिसके अंतर्गत TISS की एक कोर टीम पटना में कार्य करेगी। यह साझेदारी राज्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में नवीनतम अनुसंधान और समाधान प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। BSDMA और TISS का यह संयुक्त प्रयास राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को और सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed