फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: after suicide of constable in jamui sister in law attempted ate poison

Bihar: पत्नी से विवाद में सिपाही ने गोली मार किया सुसाइड, चार घंटे में साली ने खाया जहर

Sat, 07 Jan 2023 07:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 07 Jan 2023 07:18 PM IST
सार

जमुई के सदर थाना में पदस्थापित एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली। इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम रास्ते में हीउसकी मौत हो गई। इधर, बेगूसराय में सिपाही की साली ने  यह खबर सुनकर कीटनाशक खा लिया।

विज्ञापन
Bihar: after suicide of constable in jamui sister in law attempted ate poison
पत्नी से विवाद में सिपाही ने गोली मार किया सुसाइड, चार घंटे में साली ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के सदर थाना में पदस्थापित एक सिपाही ने शनिवार की दोपहर खुद को गोली मार ली। आननफानन में परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना के रास्ते में ही सिपाही की मौत हो गई। इधर, यह सूचना बेगूसराय में सिपाही की साली तक पहुंची तो उसने कीटनाशक खा लिया। अस्पताल में भर्ती उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

विज्ञापन

मृतक सिपाही की पहचान बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर गांव निवासी कृष्णदेव चौधरी के पुत्र गुंजन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुंजन कुमार नगर थाना क्षेत्र में किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। शुक्रवार की रात्रि गश्ती ड्यूटी पूरी कर शनिवार की सुबह करीब 3 बजे अपने रूम पर पहुंचे। इसके बाद उनका उनकी पत्नी के साथ विवाद होने लगा। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना से पूर्व भी रूम में दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान दिन के करीब 1 बजे गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही लोग उधर दौड़ पड़े। तभी मृतक की पत्नी रूम से चिल्लाते हुए बाहर निकली कि मेरे पति ने गोली मार ली है। 
विज्ञापन


चार घंटे बाद साली ने खाया जहर 
उधर, घटना की सूचना गुंजन की साली को भी मिली। घटना के करीब चार घंटे बाद उसकी साली प्रियंका कुमारी ने कीटनाशक दवा खा ली। आननफानन में परिजनों ने उसे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल प्रियंका की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रियंका बेगूसराय के बरौनी निवासी ओम प्रकाश चौधरी की पुत्री है। लोग बताते हैं कि गुंजन और उसकी पत्नी में चार दिनों से विवाद चल रहा था। प्रियंका का कहना है कि मैं अपनी बहन को विधवा नहीं देखना चाहती हूं, इसीलिए कीटनाशक दवा खा ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed