फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: After Mahagathbandhan list, BJP declared MLC candidates for graduate-teacher constituencies

Bihar : महागठबंधन की सूची के साथ ही भाजपा ने स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए MLC प्रत्याशी घोषित किए

Fri, 10 Mar 2023 10:24 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 10 Mar 2023 10:24 AM IST
सार

Bihar MLC Election Update : विधान परिषद् के शिक्षक और स्नातक के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव में महागठबंधन के साथ ही अब भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।  

विज्ञापन
Bihar: After Mahagathbandhan list, BJP declared MLC candidates for graduate-teacher constituencies
vote new - फोटो : i stock

विस्तार

विज्ञापन

जनता दल यूनाईटेड ने विधान परिषद् के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अपने तीनों MLC को फिर से उम्मीदवार बनाते हुए सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव में दिवंगत केदार पाण्डेय के पुत्र आनंद पुष्कर को मौका देने की घोषणा की। इसके बाद भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। सारण स्नातक क्षेत्र से डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह और कोशी शिक्षक क्षेत्र से रंजन कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उप-चुनाव में धर्मेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

सारण स्नातक निर्वाचन सीट पर उपचुनाव
बता दें कि गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल खत्म होने वाला है। कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन सभी का कार्यकाल 8 मई 2023 को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं सारण स्नातक निर्वाचन सीट पर उपचुनाव होगा। यह सीट केदार नाथ पांडेय के निधन से खाली हुई है। जदयू इस सीट से केदार नाथ पांडेय के पुत्र आनंद पुष्कर को इस सीट पर चुनाव लड़ाएगी।

विज्ञापन

13 मार्च तक नॉमिनेशन लिया जाएगा
बिहार विधान परिषद की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 13 मार्च तक नॉमिनेशन लिया जाएगा। वहीं नाम वापसी की आखिरी तिथि 16 मार्च तय की गई है। 31 मार्च को वोटिंग और 5 अप्रैल को काउंटिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, किसके खाते में कितनी सीट...

महागठबंधन

  • JDU - 3
  • RJD - 1
  • CPI - 1

एनडीए

  • भाजपा - 4
  • लोजपा (रामविलास) - 1 (संभावित)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed