Bihar News : राजस्व सेवा संवर्ग में प्रोन्नति; जानें कौन बने भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, DLAO या RO
Land Bihar : नीतीश कुमार कैबिनेट के फैसले के बाद प्रोन्नति के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी पदस्थापना की जा रही है। राजस्व अधिकारी अब भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी या अंचलाधिकारी बनकर जा रहे। कर्मचारी भी प्रोन्नति ले रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसी साल जून में बड़े पैमाने पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में स्थानांतरण हुआ और फिर मुख्यमंत्री की नाराजगी पर यह वापस भी हो गया। अब नीतीश कुमार कैबिनेट के प्रोन्नति के फैसले के बाद इस विभाग में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे अफसरों-कर्मियों को प्रोन्नति मिल रही है। चौथी सूची आज जारी हुई। इसमें बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के 12 राजस्व अधिकारियों को भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) के रूप में प्रोन्नति दी गई। छुट्टी के पहले 69 को प्रोन्नति दी गई थी।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के 12 राजस्व अधिकारी को भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं समकक्ष ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है। सर्वाधिक पटना जिले में पदस्थापित तीन अधिकारियों को भूमि सुधार उपसमाहर्ता बनाया गया है। पूरी सूची यहां क्लिक कर देखें।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग के अधीन कार्यरत 36 राजस्व कर्मचारियों को राजस्व सेवा संवर्ग के राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में प्रोन्नति दी है। इस सूची में राज्य के करीब दो दर्जन जिलों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को राजस्व अधिकारी का कार्यभार दिया गया है। पूरी सूची यहां क्लिक कर देखें।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा जारी किए गए सूची में 6 राजस्व अधिकारियों को जिला भू अर्जन पदाधिकारी में प्रोमोशन दे दिया गया है। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे पहले सबसे अधिक सीओ बनाये गए थे जिनकी संख्या 27 थी। यह ट्रांसफर जून महीने में हुई थी जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपत्ति जाहिर किया था। इसी वजह से इस ट्रांसफर को सरकार ने वापस ले लिया था। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।