{"_id":"5e6de0658ebc3ea7e5605c0c","slug":"bihar-administration-issues-order-asking-department-to-assign-working-shifts-on-alternate-shift","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: बिहार प्रशासन ने कर्मचारियों को वैकल्पिक दिनों में काम करने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: बिहार प्रशासन ने कर्मचारियों को वैकल्पिक दिनों में काम करने का दिया आदेश
Sun, 15 Mar 2020 01:41 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
बिहार प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए जारी किया आदेश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में अब तक 100 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिसे देखते हुए बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों (स्वास्थ्य विभाग को छोड़कर) राज्य के सी और डी वर्ग के कर्मचारियों को वैकल्पिक दिनों पर काम करने की शिफ्ट सौंपने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
Bihar General Administration Department issues order, asking all department heads (except health department) to assign working shifts on alternate days to class C and class D employees of the state. #Coronavirus
— ANI (@ANI) March 15, 2020विज्ञापन
रांची रेलवे अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अलगाव वार्ड खुला
दक्षिण पूर्वी रेलवे (एसईआर) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर रांची रेल मंडल अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अलगाव वार्ड तैयार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एसईआर ने एक बयान में बताया कि 50 बिस्तरों वाले अलगाव वार्ड के अलावा अस्पताल में एक आपात दल को तैनात किया गया है जो चौबीसों घंटे सेवाएं देगा।
विज्ञापन
उसने बताया कि एसईआर के सफाई कर्मचारी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लोगों के संपर्क में आने वाली दरवाजे के हैंडल, वॉशबेसिन और मेजों जैसी चीजों को नियमित अंतराल में सैनिटाइज कर रहे हैं। एसईआर के रांची रेलवे मंडल में 45 रेलवे स्टेशन हैं। एसईआर के सीपीआरओ संजय घोष ने बताया कि प्रमुख स्टेशनों और रेलवे जोन की लोकल ट्रेनों के डिब्बों में कोविड-19 के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
असम में सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और सिनेमा हॉल बंद
असम के मुख्य सचिव संजय कृष्ण ने कहा कि 29 मार्च तक राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, जिम, स्विमिंग पूल और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। राज्य और सीबीएसई बोर्डों को छोड़कर सभी परीक्षाएं, कोरोना वायरस को देखते हुए स्थगित कर दी गई हैं।
मिजोरम में 117 लोगों को घरों में अलग रखा गया
मिजोरम में 117 लोगों को कोरोना वायरस जैसे लक्षण पाए जाने के बाद उनके घरों में अलग रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख निदेशक एफ लल्लीयानलिरा ने कहा, हालांकि मिजोरम में अब तक कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियाती तौर पर 117 लोगों को उनके घरों में अलग रखा गया है। उन्होंने कहा, 'अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी हम सतर्क हैं।'