फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident News: Car tramples six people, three killed, three injured in Mokama

बिहार में बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े छह लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत 

Tue, 08 Feb 2022 09:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Feb 2022 09:08 AM IST
सार

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है तो तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। 

विज्ञापन
Bihar Accident News: Car tramples six people, three killed, three injured in Mokama
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

बिहार के मोकामा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन की मौत की खबर है तो तीन अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हादस उस वक्त हुआ जब नींद आने के चलते ड्राइवर ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद सड़क किनारे खड़े लोगों पर कार चढ़ गई, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत की खबर है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में कन्हैया कुमार, क्रांति देवी व बाल मुकुंद शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, लखीसराय की ओर से आ रही कार ने सड़क किनारे सामान खरीद रहे लोगों को रौंद दिया। इसमें एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। वहीं घायलों में एक महिला, पुरुष व बच्चा शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed