फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Accident in Aurangabad, two people died; tractor ditch overturned; Both died due to being buried

Bihar News : औरंगाबाद में हादसा, दो लोगों की मौत; लकड़ी लोड ट्रैक्टर खाई में पलटा; दबने से दोनों की जान गई

Wed, 13 Dec 2023 12:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Dec 2023 12:43 PM IST
सार

वाहन को पलटते देख आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्होने पलटे हुए ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। हालांकि बाहर निकाले जाने तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Bihar: Accident in Aurangabad, two people died; tractor ditch overturned; Both died due to being buried
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना देव प्रखंड में ढिबरा थाना क्षेत्र के वन मझौली गांव के बिहारी चौक के पास की है। गुरुवार को लकड़ी लदे ट्रैक्टर के नहर में पलटने से वाहन पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले में एक की पहचान नहीं हो पाई है। दूसरे की पहचान ढ़िबरा थाना के तेंदुई टोले आजाद बिगहा निवासी स्व. भदई राम के पुत्र राजेश्वर राम (30) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला
इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ढ़िबरा थाना की पुलिस ने दोनो शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर वन मंझौली के पास से थेथर की लकड़ी लेकर चली थी कि रास्ते में बिहारी चौक के पास वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा पलटा। वाहन को पलटते देख आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्होने पलटे हुए ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। हालांकि बाहर निकाले जाने तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना ढिबरा थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा। ढ़िबरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतकों में एक की पहचान हो गई। वही दूसरे की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed