Bihar: मोतिहारी में युवक को घर से बुलाकर मारी गोली
मोतिहारी में अपराधियों ने एक युवक को घर से बुला कर उसकी हत्या कर दी। घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेलवा राय बैधी माई स्थान के पास की है। पुलिस का कहना है कि मृतक भी अपराधिक प्रवृति का था। उसकी हत्या आपसी बंटवारे को लेकर की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में अपराधियों ने एक युवक को घर से बुला कर उसकी हत्या कर दी। घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेलवा राय बैधी माई स्थान के पास की है। मृतक तुरकौलिया थाना क्षेत्र के नरियरवा गांव निवासी लालबहादुर साह का पुत्र अमित कुमार (20) बताया जा रहा है। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने लाश मिलने की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और शव की पहचान अमित कुमार के रूप में की। शव की पहचान होते ही घर में चीख पुकार मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना तुरकौलिया थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
दोस्त बुलाकर ले गये
घटना के संबंध में मृतक के चाचा विजय साह का कहना है कि अमित घर पर ही रहता था और घर का काम देखा करता था। इसी बीच सोमवार की शाम करीब छह बजे जब वह घर पर ही था तब उसके कुछ साथी उसे बुलाने के लिए घर पर आए और उसे घर से बुला कर ले गए। अमित घर पर बोल कर गया कि आते है, दोस्त के साथ जा रहे है लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। जब देर रात्रि तक वह घर नहीं आया तो घर के लोगों ने उसे फोन करना शुरू कर दिया लेकिन उसका नंबर लगातार बंद ही बता रहा था।
ग्रामीणों ने दी शव मिलने की खबर
परिजनों का कहना है कि सुबह में भेलवां राय से कुछ लोगों ने फोन कर बताया कि आपके भतीजा की लाश खेत में पड़ी हुई है। जानकारी मिलने पर जब परिजन देखने गए तो उनलोगों ने देखा कि अमित का शव पड़ा हुआ है जिसे गले में एक गोली लगी है।
एसडीपीओ ने कहा दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम
सदर एसडीपीओ आईपीएस राज ने बताया की तुरकौलिया थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या के पीछे की वजह खुल कर सामने आ गई है। अमित की हत्या उसके साथियों ने किया है। हत्या के पीछे की वजह आपसी बटवारा सामने आ रहा है। अमित का सम्पर्क अपराधी प्रवृति के लोगों से भी थी। इसी में किसी बात के विवाद में इसके साथियों ने ही उसकी गोली मार