फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A road accident happened in Chhapra district, Bolero filled with baraatis overturned in the pit, four died

बिहार : छपरा जिले में बड़ा सड़क हादसा, गड्ढे में पलटी बरातियों से भरी बोलेरो, चार की मौत

Mon, 22 Nov 2021 12:13 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनियापुर (सारण)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनियापुर (सारण) Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 22 Nov 2021 12:13 AM IST
सार

बिहार के बनियापुर थाना क्षेत्र के करहीगांव के पास रविवार की रात चंवर के गड्ढे में बोलेरो के असंतुलित होकर पलट जाने से उस पर सवार चार बरातियों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को बचाने में जुटी है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

विज्ञापन
Bihar: A road accident happened in Chhapra district, Bolero filled with baraatis overturned in the pit, four died
सड़क हादसा - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बिहार के छपरा जिले में रविवार की रात बनियापुर थाना क्षेत्र में एक चंवर के गड्ढे में बारातियों से भरी बोलेरो असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में चार बरातियों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर घायलों को बचाने में जुट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से मृत शवों को निकाला गया। 

विज्ञापन


मृत युवकों में बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव निवासी देव नारायण सिंह के पुत्र अंकित कुमार एवं राजकुमार बाबा ने अपनी जान गवाई है। हादसे में जान गंवाने वाले दो लड़कों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना में सिहोरिया गांव के धूमल कुमार भी जख्मी हुए हैं। उन्हें बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बोलेरो के गड्ढे में पलटने के दौरान धूमल वहां से कूद गया होगा, जिससे वह जख्मी हो गया है, जबकि अन्य पानी में डूब गए। जानकारी के मुताबिक बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव से बोलेरो से बरात एकमा की ओर जा रही थी। बोलेरो पर सिउरिया गांव के चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। करही गांव के समीप नहर किनारे मोड़ पर अचानक वाहन असंतुलित होकर चंवर के गड्ढे में पलट गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजात के आधार पर की गई पहचान
हादसे की सूचना मिलते ही बनियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक तक चार लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके थे, जबकि एक शव की तलाश अभी भी की जा रही है। दो शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। युवकों के पास मिले कागजात के आधार पर पहचान करने की पुलिस कोशिश कर रही है। अंधेरे में डूबे अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed