फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A huge tree fell on the hospital premises in Gaya, a young man died; came to get my mother treated

Bihar: अस्पताल परिसर में गिरा विशाल पेड़, दबने से युवक की मौत; मां का इलाज कराने आया था, अचानक हुआ ऐसा

Fri, 13 Sep 2024 01:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Sep 2024 01:32 PM IST
सार

Gaya News: युवक अपनी मां के लिए पानी लाने के लिए इमरजेंसी वार्ड के गेट के समीप लगे नल पर गया था। वहां वह पानी भर ही रहा था। इसी बीच अचानक पेड़ गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Bihar: A huge tree fell on the hospital premises in Gaya, a young man died; came to get my mother treated
अस्पताल परिसर में गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के इमरजेंसी गेट के समीप स्थित एक विशाल पेड़ के अचानक गिर जाने के कारण 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अपनी मां को देखने आया था। इमरजेंसी गेट के पास हादसा हुआ। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

 

बुखार-उल्टी के बाद मां को कराया गया था भर्ती

जानकारी के अनुसार, वजीरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां निवासी सीमा खातून को बुखार और उल्टी की शिकायत के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। अपनी भर्ती मां को देखने जमुआवाँ गांव निवासी मो. इमामन का 25 वर्षीय मो. तसब्बर अस्पताल पहुंचा था। 

विज्ञापन

 

मां के लिए पानी लाने निकला था युवक

रात करीब डेढ़ बजे मृतक युवक अपनी मां के लिए पानी लाने के लिए इमरजेंसी वार्ड के गेट के समीप लगे नल पर गया था। वहां वह पानी भर ही रहा था। इसी बीच अचानक पेड़ गिरने से वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक महिला भी हुई घायल

इस घटना में बोधगया थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव निवासी बजंती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कराया जा रहा है।

 

खिलौना बेचकर करता था गुजारा

जानकारी के अनुसार मृतक युवक मेला में घूमघूम कर खिलौना बेचने का काम किया करता था। गुरुवार को अपनी मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर उसकी मौत उसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल खींच कर लाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed