फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A BSF jawan shot a dumpling shopkeeper for just Rs 80, arrested with weapons

Bihar: BSF के एक जवान ने महज 80 रुपये के लिए पकौड़ी दूकानदार को मार दी गोली, हथियार के साथ गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2023 09:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 05 Feb 2023 09:43 PM IST
सार

त्रिपुरा में पोस्टेड BSF के एक जवान ने मात्र 80 रुपये के लिए एक पकौड़ी बिक्रेता को गोली मार दी। मामला सीवान जिला के महराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया पोखरा बाजार की है। पुलिस ने हथियार के साथ आरोपी उज्ज्वल कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar: A BSF jawan shot a dumpling shopkeeper for just Rs 80, arrested with weapons
BSF के एक जवान ने महज 80 रुपये के लिए पकौड़ी दूकानदार को मार दी गोली - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

त्रिपुरा में पदस्थापित सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने महज 80 रुपये के लिए एक पकौड़ी बेचने वाले को गोली मार दी। मामला सीवान जिला के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया पोखरा बाजार की है। घटना के संबंध में घायल बलिया पोखरा निवासी छोटेलाल राम ने बताया कि दो लोग आए और बारी बारी से 80 रुपये का  पकौड़ी खा लिए। पकौड़ी खाने के बाद दुकानदार ने उन दोनों से 80 रुपया मांगा। रुपया मांगते ही दोनों आवेशित हो गए । दोनों यह कहने लगे कि लेगा रुपया ? तुमको यहां रहना है या नहीं ? इसी बात को लेकर दुकानदार और उस शख्स में तूतू-मैंमैं होने लगी। इसी बीच उनमें से एक शख्स ने पिस्टल निकाला और दनादन छोटेलाल राम पर गोली चला दी। इस घटना में गोली दुकानदार छोटे लाल राम के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने छोटे लाल राम को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


आरोपी जवान पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज एसडीपीओ पोलसत कुमार ने तुरंत घेराबंदी कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को घेर कर पकड़ लिया। उस आरोपी की पहचान उज्ज्वल कुमार पांडेय के रूप में की गई है जिसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल ,दो मैगजीन, चार गोली और एक बाईक बरामद किया गया है। बताया जाता है कि उज्ज्वल कुमार पांडेय सीमा सुरक्षा बल का जवान है जो त्रिपुरा में पदस्थापित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed