{"_id":"64893e863b6dc47b600c62d3","slug":"bihar-50-people-fell-ill-after-eating-wedding-food-in-aurangabad-doctors-said-food-poisoning-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बिहार में शादी का खाना खाकर हुए 50 लोग बीमार, डॉक्टरो ने बताया फूड प्वायजनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बिहार में शादी का खाना खाकर हुए 50 लोग बीमार, डॉक्टरो ने बताया फूड प्वायजनिंग
Wed, 14 Jun 2023 09:43 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 14 Jun 2023 09:43 AM IST
सार
बिहार में फिर बारात में खाना खाने के बाद लगभग 50 आदमी बीमार हो गए। आननफानन में सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया। विशेष रूप से गंभीर लोगों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरो ने कहना है कि फूड प्वायजनिंग से लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में फिर बारात में खाना खाने के बाद लगभग 50 आदमी बीमार हो गए। आननफानन में सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया। विशेष रूप से गंभीर लोगों को औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला देव प्रखंड के तिलौता बिगहा गांव का है। डॉक्टरो ने कहना है कि फूड प्वायजनिंग से लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
घर लौटने के बाद तबियत हुई ख़राब
मंगलवार की शाम दिलीप यादव के बेटे की बारात पास के प्रखंड मदनपुर के चंदौली गांव के विश्वकर्मा यादव के यहां गयी थी। वहां पहुंचने के बाद बारात दरवाजा लगने के बाद बारातियों के खाने पीने की बारी आई। बारातियों को भोजन कराया गया। नजदीक होने के कारण सभी बाराती वापस लौट भी गए। सुबह (बुधवार) होते ही अचानक से बारात गए लोगों की हालत खराब होने लगी। एक-एक कर चार दर्जन से अधिक को उल्टी दस्त होने लगा। गांव में अफरातफरी मच गई। आननफानन में लगभग 50 लोगों को देव प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज किया। इलाज के बाद सबकी सेहत में सुधार है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने बताया फूड प्वायजनिंग
इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि फूड प्वायजनिंग और इनडायजेशन की वजह से लोग बीमार हुए हैं। मामले की जानकारी मिलने पर तिलौता बिगहा के वार्ड पार्षद पंकज कुमार यादव अस्पताल पहुंचे। बीमार लोगो का हालचाल जाना।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी फूड प्वायजनिंग से पांच दर्जन लोग हुए थे बीमार
पिछले सप्ताह भी रफीगंज प्रखंड अंतर्गत पौथू थाना के मंझौली गांव में शादी समारोह में फूड प्वायजनिंग से पांच दर्जन लोग बीमार हो गए थे। आननफानन में सभी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। दर्जन भर लोगों की गंभीर हालर देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचाया गया जहां सबका इलाज हुआ। बीमारों में बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी शामिल थे।