फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 17-year-old teenager shot dead in Begusarai; went missing from home

Bihar : बेगूसराय में किशोर की गोली मारकर हत्या; घर से गायब हो गया था, खून से लथपथ मिली लाश

Fri, 10 Mar 2023 10:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 10 Mar 2023 10:42 AM IST
सार

Bihar : बेगूसराय में अपराधियों ने गुरुवार की रात में बदमाशों ने 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे पांच गोलियां मारी गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
Bihar: 17-year-old teenager shot dead in Begusarai; went missing from home
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में अपराधियों ने गुरुवार की रात में बदमाशों ने 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे पांच गोलियां मारी गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर, घटना से आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में छापेमारी
लोग स्थानीय लोग डॉग स्क्वायड को बुलाने की मांग करने लगे। इधर, बलिया डीएसपी दलबल से साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। डीएसपी ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान बलिया थाना बड़ी बलिया गांव निवासी बीलैती यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई। 
विज्ञापन


घर से 500 मीटर दूर मिली लाश
परिजनों का कहना है कि अंकुश कुमार गुरुवार शाम से अपने घर से अचानक गायब हो गया था। देर रात तक परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन, कोई अता-पता नहीं चल सका। मध्य रात्रि को पुलिस को गश्ती के दौरान अंकुश के घर से करीब 500 मीटर दूर उसकी लाश मिली। पुलिस ने फौरन परिजनों को सूचना दिया। परिजन मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। अंकुश की लाश खून से लथपथ थी। परिजनों का कहना है कि अंकुश की हत्या गांव के ही किसी शख्स ने की है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed