{"_id":"640abc51583119458b0a2d16","slug":"bihar-17-year-old-teenager-shot-dead-in-begusarai-went-missing-from-home-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बेगूसराय में किशोर की गोली मारकर हत्या; घर से गायब हो गया था, खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बेगूसराय में किशोर की गोली मारकर हत्या; घर से गायब हो गया था, खून से लथपथ मिली लाश
Fri, 10 Mar 2023 10:42 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:42 AM IST
सार
Bihar : बेगूसराय में अपराधियों ने गुरुवार की रात में बदमाशों ने 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे पांच गोलियां मारी गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में अपराधियों ने गुरुवार की रात में बदमाशों ने 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे पांच गोलियां मारी गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर, घटना से आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे।
अपराधियों की तलाश में छापेमारी
लोग स्थानीय लोग डॉग स्क्वायड को बुलाने की मांग करने लगे। इधर, बलिया डीएसपी दलबल से साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। डीएसपी ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान बलिया थाना बड़ी बलिया गांव निवासी बीलैती यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई।
घर से 500 मीटर दूर मिली लाश
परिजनों का कहना है कि अंकुश कुमार गुरुवार शाम से अपने घर से अचानक गायब हो गया था। देर रात तक परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन, कोई अता-पता नहीं चल सका। मध्य रात्रि को पुलिस को गश्ती के दौरान अंकुश के घर से करीब 500 मीटर दूर उसकी लाश मिली। पुलिस ने फौरन परिजनों को सूचना दिया। परिजन मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। अंकुश की लाश खून से लथपथ थी। परिजनों का कहना है कि अंकुश की हत्या गांव के ही किसी शख्स ने की है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।