तेज रफ्तार बस ने उड़ाए ऑटो के चीथड़े, 11 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही में हुए भयंकर हादसे को लोग भूले भी नहीं थे कि बिहार के मुजफ्फरपुर में भी सोमवार को एक और सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई। मरने वालों में 4 बच्चे भी थे।
जानकारी के अनुसार हादसा मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एनएच 77 पर झापा गांव के निकट हुआ। अहियापुर पुलिस थाने के एसएचओ गणपति तिवारी ने बताया कि हादसा दोपहर 3.15 के करीब हुआ।
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ कैंप के निकट एक ऑटो 15 सवारियों को भरकर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार बस न उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो दूर जाकर पड़ा और उसके चीथड़े उड़ गए। हादसे में ऑटो सवार 10 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया।
चार की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस ने बाकी बचे पांच घायलों को राहगीरों की मदद से श्री कृष्ण मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां बाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकी चार लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
बोछा के बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि मरने वालों की पहचान उमेश कुमार, नीटू देवी, विशाल कुमार, प्रेम शीला देवी, मोहम्मद सरताज, मुकद्दर, गिन्नी खातून, हसीना खातून, कृष्णा नंदन शाह और मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है।
मरने वाले ज्यादातर लोग सीतामढ़ जिले के रहने वाले थे और मुजफ्फरपुर आ रहे थे। बीडीओ ने बताया कि प्रशासन की ओर से मरने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि हादसे के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, फिलहाल हमारी प्राथमिकता इस बात पर है कि घायलों को कैसे मदद की जाए।