फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 11 arrested including main accused in Indigo manager Rupesh Singh murder case; Munger, Patna, Police

Bihar: इंडिगो मैनेजर हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत 11 गिरफ्तार; बड़ी साजिश रच रहे थे, हथियारों के साथ पकड़े गए

Tue, 11 Feb 2025 10:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Feb 2025 10:21 AM IST
सार

मुंगेर पुलिस ने ऋतुराज और आर्यन को हथियारों के साथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं इन दोनों के साथ नौ अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन पिस्टल, 50 हजार कैश मिले हैं।

विज्ञापन
Bihar: 11 arrested including main accused in Indigo manager Rupesh Singh murder case; Munger, Patna, Police
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह मर्डर केस के मुख्य आरोपी ऋतुराज और आर्यन को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों हथियार खरीदकर मुंगेर से लौट रहे थे। लेकिन, पुलिस ने दोनों को हथियारों के साथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं इन दोनों के साथ नौ अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन पिस्टल, 50 हजार कैश मिले हैं। पुलिसिया पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह लोग किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके लिए ही हथियार खरीदने मुंगेर आए थे लेकिन पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे
पुलिसिया सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार सभी आरोपी सफारी गाड़ी से पटना लौट रहे थे। आशंका है कि यह लोग पटना में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार खरीदने आए थे। इसके लिए एडवांस पेमेंट भी उठा लिया था। लेकिन, मुंगेर पुलिस ने इन्हें वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की रात सभी बांक पंचायत मेन रोड पर हथियार खरीदकर लौट रहे थे। अचानक पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल करने लगी। इनके पास हथियार देखकर दंग रह गई। पूछताछ के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ऋतुराज नौबतपुर और आर्यन बख्तियारपुर का निवासी है। वहीं अन्य नौ आरोपी मुंगेर, बेगूसराय, पटना और अन्य जिलों के रहने वाले हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


ऋतुराज और आर्यन को कोर्ट ने बरी कर दिया था  

बता दें कि इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह 12 जनवरी 2021 को पटना एयरपोर्ट से अपनी ड्यूटी कर पटना के पुनाईचक स्थित अपने अपार्टमेंट में जा रहे थे। तभी अपार्टमेंट के गेट पर अपराधियों ने गोलीमार कर उनकी हत्या कर दी थी। पटना पुलिस ने आर्यन और ऋतुराज समेत पांच-छह अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला कोर्ट में गया। इसके बाद कोर्ट ने सबूतों के अभाव में ऋतुराज और आर्यन को बरी कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed