फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   big crime robber looted a jewellery shop worth rs seven crore in darbhanga bihar

बिहार: तमंचे दिखा लूटे सात करोड़ के आभूषण, 25 राउंड हवाई फायरिंग कर पैदल ही चले गए बदमाश

Wed, 09 Dec 2020 04:04 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 09 Dec 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
big crime robber looted a jewellery shop worth rs seven crore in darbhanga bihar
दरभंगा लूट - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के दरभंगा में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने शहर के बड़ा बाजार स्थित एक सुनार की दुकान से तमंचों के बल पर करीब सात करोड़ के आभूषण लूट लिया। बदमाशों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते रहे और पैदल ही फरार हो गए। बता दें कि घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी है, लेकिन पुलिसकर्मियों के कानों तक फायरिंग की आवाज ही नहीं पहुंची।
विज्ञापन

इस तरह अंजाम दी वारदात

जानकारी के मुताबिक, दरभंगा के बड़ा बाजार में पवन कुमार ठाठ उर्फ दगरू सेठ मशहूर सुनार हैं। वह अलंकार ज्वेलर्स के नाम से थोक की दुकान चलाते हैं। बुधवार सुबह पवन ने अपने भाई के साथ दुकान खोली ही थी कि आठ बदमाश अंदर आ गए। उन्होंने तमंचों के बल पर सभी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जितना सोना था, सब लूट लिया

बता दें कि बदमाशों ने सुनार से सीधे सोने वाली तिजोरी खुलवाई और उसमें रखे सभी आभूषण अपने साथ लाए बैग में रखवा लिए। इसके अलावा बदमाशों ने दुकान में मौजूद तीनों लोगों से उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेआम फायरिंग करते चले गए बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आठों बदमाश पैदल ही अलंकार ज्वेलर्स तक आए थे। उन्होंने अपनी बाइकें गांधी चौक पर खड़ी कर रखी थीं, जो घटनास्थल से थोड़ी दूर है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करने लगे और पैदल ही गांधी चौक तक गए। इसके बाद सभी आरोपी अपनी-अपनी बाइकों से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सुनार की दुकान से गांधी चौक तक करीब 25 राउंड फायरिंग की।

करीब सात करोड़ के आभूषण ले गए बदमाश

जानकारी के मुताबिक, दगरू सेठ ने फिलहाल लूटे गए आभूषणों की कीमत बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि सोने के जितने भी आभूषण थे, बदमाश ले गए। हालांकि, लूटे गए माल की कीमत करीब सात करोड़ रुपये आंकी जा रही है। वारदात के बाद पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed