{"_id":"5fd0a79a37668d5db546cc32","slug":"big-crime-robber-looted-a-jewellery-shop-worth-rs-seven-crore-in-darbhanga-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: तमंचे दिखा लूटे सात करोड़ के आभूषण, 25 राउंड हवाई फायरिंग कर पैदल ही चले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: तमंचे दिखा लूटे सात करोड़ के आभूषण, 25 राउंड हवाई फायरिंग कर पैदल ही चले गए बदमाश
Wed, 09 Dec 2020 04:04 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनिल पांडेय
Updated Wed, 09 Dec 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
दरभंगा लूट
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के दरभंगा में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने शहर के बड़ा बाजार स्थित एक सुनार की दुकान से तमंचों के बल पर करीब सात करोड़ के आभूषण लूट लिया। बदमाशों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते रहे और पैदल ही फरार हो गए। बता दें कि घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी है, लेकिन पुलिसकर्मियों के कानों तक फायरिंग की आवाज ही नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह अंजाम दी वारदात
जानकारी के मुताबिक, दरभंगा के बड़ा बाजार में पवन कुमार ठाठ उर्फ दगरू सेठ मशहूर सुनार हैं। वह अलंकार ज्वेलर्स के नाम से थोक की दुकान चलाते हैं। बुधवार सुबह पवन ने अपने भाई के साथ दुकान खोली ही थी कि आठ बदमाश अंदर आ गए। उन्होंने तमंचों के बल पर सभी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जितना सोना था, सब लूट लिया
बता दें कि बदमाशों ने सुनार से सीधे सोने वाली तिजोरी खुलवाई और उसमें रखे सभी आभूषण अपने साथ लाए बैग में रखवा लिए। इसके अलावा बदमाशों ने दुकान में मौजूद तीनों लोगों से उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए।
विज्ञापन