फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhojpuri Singer: Bhojpuri star arrested in rape case from Gurugram, raped a minor in Patna, Bhojpuri film

Bhojpuri Singer : गुरुग्राम से भोजपुरी गायक रेप केस में हुआ गिरफ्तार, पटना में नाबालिग को बनाया था शिकार

Fri, 09 Jun 2023 05:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Jun 2023 05:10 PM IST
सार

भोजपुरी फिल्म में गाना गाकर अपनी पहचान बनाने वाले सिंगर अभिषेक उर्फ बाबुल बिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसपर आरोप है कि उसने पटना में नाबालिग के साथ रेप किया था।

विज्ञापन
Bhojpuri Singer: Bhojpuri star arrested in rape case from Gurugram, raped a minor in Patna, Bhojpuri film
भोजपुरी सिंगर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी फिल्म में गाना गाकर अपनी पहचान बनाने वाले सिंगर अभिषेक उर्फ बाबुल बिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसपर आरोप है कि उसने पटना में नाबालिग के साथ रेप किया था। इतना ही नहीं उसने नाबालिग की आपत्तिजनकर फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके बाद नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज किया। इसके बाद छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पटना के एक होटल में किया रेप, फोटो-वीडियो भी बनाया
दरअसल, बाबुल बिहारी 2 साल पहले एक 13 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर पटना के राजीव नगर इलाके के एक होटल में ले गया था। यहां उसने बच्ची के साथ रेप किया और आपत्तिजनक वीडियो फोटो भी बना लिया। इसके बाद बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने इसका किसी के साथ जिक्र किया तो वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। बच्ची ने डर से किसी को कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


रेप के दो साल बाद किया सोशल मीडिया पर फोटो किया फोटो अपलोड
2 साल बाद अचानक बाबुल बिहारी ने सोशल मीडिया पर घटना की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दी। इसके बाद पीड़ित बच्ची के परिवार को जब सारी बातें मालूम हुई तो उन्होंने लड़की से पूछताछ की। लड़की की बातें सुनकर वे दंग रह गए। बुधवार को पुलिस कंप्लेंट किया। पीड़ित परिवार के शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की जांच में मामला सही पाया इसके बाद भोजपुरी सिंगर की तलाश में जुट गए। पुलिस ने बाबुल बिहारी पर बाल यौन अपराध संरक्षण एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर बाबुल बिहारी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी। बच्ची के परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलवाए। बता दें कि बाबुल बिहार खुद को भोजपुरी सिंगर और एक्टर बताता है। उसने अपना यूट्यूब चैनल भी बना रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed