फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhojpur Crime Bakery businessman was murdered due to love affair six accused arrested

Bhojpur Crime: प्रेम-प्रसंग के चलते हुई थी बेकरी व्यवसाई की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

Thu, 29 Jun 2023 03:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 03:28 PM IST
सार

Bhojpur Crime: बिहार के भोजपुर जिले में बेकरी व्यवसाई हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम-प्रसंग के चलते सुपारी देकर व्यवसाई की हत्या करवाई गई थी। पुलिस ने छह लोगों की गिरफ्तार किया है, एक अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Bhojpur Crime Bakery businessman was murdered due to love affair six accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले में आरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहिया में हुए बेकरी व्यवसाई के ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया है। प्रेम-प्रसंग के चलते डेढ़ लाख रुपये सुपारी देकर बेकरी व्यवसाई की हत्या कराई गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि 10 जून को बिहिया थाना क्षेत्र बिहिया में मनोहर उर्फ मिनची नाम के केक व्यवसाई को देर रात घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी गई थी। उसके बाद इलाज के लिए लाने के क्रम में व्यवसाई की मौत हो गई थी। हत्याकांड के बाद काफी राजनीति भी हुई, सड़क जामकर प्रदर्शन भी हुआ था। बावजूद पुलिस को कोई क्लू हाथ नहीं लग रहा था। अब तकरीबन 20 दिन बीत जाने के बाद व्यवसाई की मर्डर मिस्ट्री के गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार प्रेस वार्ता कर मामले का उद्भेदन किए। एसपी ने बताया कि मृतक के घर के पास के ही रहने वाले लालबाबू प्रसाद की पत्नी से मनोहर का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आक्रोशित लालबाबू प्रसाद पूर्व के अपराधियों से संपर्क किया और बिहिया के रहने वाले अपराधियों को बैंगलोर से बुलाया। डेढ़ लाख रुपये में मनोहर के हत्या की सुपारी दिया, जिसके बाद अपराधियों ने पूरी प्लानिंग के तहत मनोहर को केक खरीदने के बहाने बाहर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड के बाद सभी अभियुक्त इधर-इधर फरार हो गए। घटना का कोई ट्रैस नहीं मिल रहा था, जिसके बाद मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकाला गया और जिस नंबर पर ज्यादा बात हुई थी, उसकी जांच की गई तब परत दर परत मामला खुलता गया। उसके बाद लालबाबू प्रसाद को गिरफ्तार किया गया और से पूछताछ की गई। तब मामले का उद्भेदन हुआ। मामले में सूटर, लाइनर, सुपारी देने वाला समेत छह गिरफ्तारी हुई है, एक अन्य अभियुक्त फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed