फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhojpur actress Amrit Pandey hanging body found: depression, suicide, social media status; Bhagalpur: Bihar

Amrita Pandey Death: पति मुंबई लौटा, भोजपुरी एक्ट्रेस की बिहार में लटकती मिली लाश; कुछ देर पहले क्या लिखा था!

Sun, 28 Apr 2024 08:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Apr 2024 08:24 AM IST
सार

Bihar News : परिजनों का कहना है कि शनिवार को अमृता देर से जगी। सबकुछ सामान्य था। उसने सोशल मीडिया पर स्टेट्स भी लगाया। इसके बाद उसकी फंदे से झूलती हुई लाश मिली। 

विज्ञापन
Bhojpur actress Amrit Pandey hanging body found: depression, suicide, social media status; Bhagalpur: Bihar
भोजपुर अभिनेत्री अमृता पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय की लाश मिली है। आदमपुर इलाके के दिव्य धाम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 104 में उसकी लाश पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से झूलती मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से उतार कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। इधर, सूचना मिलते ही जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक की टीम को बुलाया। टीम आई और सारे साक्ष्य को इकट्ठा कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने उसके मोबाइल को खंगाला तो पता चला कि अमृता सुबह सवा 10 बजे अपने व्हाट्सऐप पर स्टेट्स लगाया था। इसमें लिखा था, "क्यों दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डूबाकर उसका सफर आसान कर दिया।"

विज्ञापन


हाई प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इस स्टेट्स के जरिए मामले की पड़ताल कर रही है। सिटी एसपी श्री राज ने बताया कि इस पूरे हाई प्रोफाइल मामले की पुलिस उच्च स्तरीय जांच करेगी। इसको लेकर एसपी आनंद कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर ली गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। बड़ा सवाल यह है कि भोजपुरी फिल्म जगत में एक मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री की रहस्यमयी तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद मौत हो जाती है और वह काफी दिनों से डिप्रेशन वाला स्टेट्स डालती है। लेकिन, परिवार को इसकी भनक नहीं लगी। 
विज्ञापन


खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म दीवानापन में काम कर चुकी है
परिजनों का कहना है कि 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगडे से अमृता की शादी हुई थी। वह एनिमेशन का काम करता था। शादी के बाद दोनों में मुंबई में रहते थे। 12 अप्रैल को वह बड़ी बहन वीणा पांडेय की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। 18 अप्रैल को शादी के बाद वह भागलपुर में ही रुक गई। लेकिन, उसका पति मुंबई लौट गया। शनिवार को अमृता देर से जगी। सबकुछ सामान्य था। उसने सोशल मीडिया पर स्टेट्स भी लगाया। इसके बाद उसकी फंदे से झूलती हुई लाश मिली। परिजनों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी चल रहा था। वह काफी परेशान रहती थी। तंग आकर उसने आत्महत्या कर लिया। अमृता पांडे भोजपुरी के जाने-माने कलाकार खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म दीवानापन में काम कर चुकी है और वह मीडिया सुर्खियों में भी रहती थी। परिवार वालों ने बताया कि 22 अप्रैल को उसकी बहन बिना की शादी थी जिसको लेकर वह भागलपुर आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed