फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bharatiya Janata Party MLA Vijay Sinha elected as the Speaker of Bihar Assembly

बिहार में भाजपा को मिला पहला स्पीकर, जानें कौन हैं विजय सिन्हा जिन्होंने महागठबंधन को दी पटखनी

Wed, 25 Nov 2020 02:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 25 Nov 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party MLA Vijay Sinha elected as the Speaker of Bihar Assembly
भाजपा विधायक विजय सिन्हा - फोटो : Facebook

बिहार विधानसभा के स्पीकर पद के 51 साल बाद हुए चुनाव में भाजपा के विधायक विजय सिन्हा को चुन लिया गया है। स्पीकर पद के चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार और राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी को हार मिली है। चौधरी को जिताने के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव से लेकर उनके पुत्र तेजस्वी यादव तक ने खूब ताकत झोंकी थी, लेकिन एनडीए ने उन्हें पटखनी दे दी। आइये जानते हैं कौन हैं विजय सिन्हा

विज्ञापन

 
लखीसराय से लगातार तीसरी बार जीते
विजय सिन्हा का जन्म पांच जून, 1967 को हुआ था। उन्होंने बेगुसराय के सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में विजय सिन्हा बिहार की लखीसराय विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें इस चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 के विधानसभा चुनाव में जब राजद और जदयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उस दौरान भी विजय सिन्हा का इस सीट पर दबादबा कायम था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर यहां से जीत हासिल की। उन्होंने जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल को शिकस्त दी थी।


वहीं, मौजूदा चुनाव में उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के प्रत्याशी अमरेश कुमार को 10 हजार से अधिक मतों के अंतर के साथ हराया। विधायक रहने के साथ-साथ उन्हें सरकार का भी पूरा अनुभव है। पिछली सरकार में वह बिहार के श्रम संसाधन मंत्री थे। 

भाजपा से बिहार के पहले स्पीकर
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले विजय सिन्हा भाजपा के पहले विधायक हैं। इससे पहले भाजपा को स्पीकर का पद नहीं मिला था। वहीं, विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं। ऐसे में भाजपा उनको स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाकर जातिगत समीकरण भी साधना चाहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed