फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   JDU MP-MLA face to face in Bhagalpur, Gopal Mandal accused Ajay Mandal of being HIV positive

Bihar: भागलपुर में जदयू सांसद-विधायक आमने-सामने, गोपाल मंडल ने अजय मंडल पर लगाया एचआईवी पॉजिटिव होने का आरोप

Thu, 14 Aug 2025 08:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 08:48 PM IST
सार

भागलपुर में जदयू के सांसद अजय कुमार मंडल और विधायक गोपाल मंडल के बीच विवाद गंभीर रूप ले चुका है। विधायक ने सांसद पर एचआईवी पॉजिटिव होने, पुराने आपराधिक मामलों में संलिप्तता, अफीम की खेती और शराब सप्लाई के आरोप लगाए।
 

विज्ञापन
JDU MP-MLA face to face in Bhagalpur, Gopal Mandal accused Ajay Mandal of being HIV positive
गोपाल मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के दो दिग्गज नेताओं सांसद अजय कुमार मंडल और गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल के बीच चल रही तनातनी अब खुली जंग का रूप ले चुकी है। विवाद चार दिन पहले शुरू हुआ था, जब विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल और पार्टी की प्रदेश महासचिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके जवाब में सांसद अजय मंडल ने घोघा थाना में विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


लेकिन मामला थमने के बजाय और भड़क गया। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल पर गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सांसद एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद जाने से रोका जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पुराने आपराधिक मामलों का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने हत्या और पाकेटमारी जैसी घटनाओं में सांसद का नाम जोड़ा।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि अजय मंडल खुद बिहार के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते थे और इसके लिए उन्होंने कुछ लोगों को मंत्रालय देने और कुछ को पैसे देने की योजना बताई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सांसद ने गंगा किनारे 40 बीघा जमीन पर अफीम की खेती की और ट्रैक्टर-टेलर के जरिए शराब की सप्लाई करवाई। हालांकि सांसद ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि जमीन उनके चाचा-भतीजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: गृह विभाग ने भारी संख्या में सिपाही और चालक का किया तबादला, अधिसूचना जारी

गोपाल मंडल ने अपर्णा नामक महिला का भी सवाल उठाया और कहा कि सांसद को स्पष्ट करना चाहिए कि यह महिला कौन है।इन बयानों के बाद जदयू के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है और पार्टी के अंदर गुटबाज़ी के संकेत और स्पष्ट हो रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि यह विवाद न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पार्टी के प्रदेश स्तर की राजनीति को भी प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed