फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Rising Water Levels Halt 'Rajmahal' Ganga Cruise Vessel Stranded in Bhagalpur for 9 Days

बिहार: गंगा के बढ़े जलस्तर से राजमहल गंगा क्रूज की रफ्तार पर ब्रेक, नौ दिनों से भागलपुर में अटका

Tue, 15 Sep 2026 09:45 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 09:45 PM IST
सार

गंगा के ऊंचे जलस्तर ने राजमहल गंगा क्रूज की यात्रा को फिलहाल रोक दिया है। भागलपुर में नौ दिनों से ठहरे क्रूज के विदेशी यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन से पटना भेजा जा चुका है। अब जलस्तर कम होने का इंतजार है, क्योंकि आगे सिमरिया सेतु पार करना क्रूज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन
Bihar Rising Water Levels Halt 'Rajmahal' Ganga Cruise Vessel Stranded in Bhagalpur for 9 Days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गंगा के बढ़े जलस्तर ने कोलकाता से वाराणसी जा रहे राजमहल गंगा क्रूज की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। नौ दिनों से यह आकर्षक क्रूज भागलपुर में गंगा के बीच रुका हुआ है। हालांकि, इस पर सवार विदेशी सैलानी पहले ही क्रूज से उतरकर ट्रेन के माध्यम से पटना रवाना हो चुके हैं। अब क्रूज के आगे बढ़ने का इंतजार है। पांच सितंबर को विक्रमशिला सेतु पार करने के बाद क्रूज भागलपुर पहुंचा था, लेकिन गंगा का जलस्तर अभी भी काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आगे बेगूसराय के सिमरिया सेतु को पार करना क्रूज के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


क्रूज पर नौ विदेशी और दो भारतीय सैलानी सवार थे। इनमें ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के पर्यटक भी शामिल थे। जलस्तर की स्थिति को देखते हुए विदेशी सैलानियों को पहले ही ट्रेन के जरिए पटना भेज दिया गया है। फिलहाल क्रूज भागलपुर में ही रुका हुआ है। संभावना है कि अगले दो से तीन दिनों में गंगा का जलस्तर अनुकूल होने के बाद इसे आगे रवाना किया जा सकता है। क्रूज के आसपास सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीमें भी लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: जिस गांव में गूंजती थी कांसे की खनक, वहां अब छाया सन्नाटा; मशीनों के दौर में दम तोड़ रही केनार की पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों की यात्रा पर निकला है क्रूज
दरअसल, यह राजमहल गंगा क्रूज पिछले कई महीनों से गंगा के रास्ते बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों की यात्रा पर निकला है। लेकिन भागलपुर और इसके आगे गंगा का बढ़ा जलस्तर फिलहाल इसकी यात्रा में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed