{"_id":"64c25d4190f96f5fc104d4fb","slug":"bihar-news-young-man-who-drove-away-girl-was-tied-to-a-peg-and-beaten-in-bhagalpur-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कई बार लड़की भगा चुका था, इस बार शिकार करता हुआ पकड़ा गया तो लोगों ने दे दी ऐसी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कई बार लड़की भगा चुका था, इस बार शिकार करता हुआ पकड़ा गया तो लोगों ने दे दी ऐसी सजा
Thu, 27 Jul 2023 05:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Jul 2023 05:34 PM IST
सार
बिहार के भागलपुर जिले में एक युवक को लोगों ने खूंटे से बांधकर पीटा। युवक पर आरोप है कि वह कई बार लड़की भगा चुका है। लोगों ने उसको हिदायत भी दी थी, लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आया। ऐसे में फिर लड़की भगाने के चक्कर में ही था कि लोगों ने उसे पकड़ा और पिटाई कर दी।
विज्ञापन
युवक को पीटते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल में खरीक थाना क्षेत्र के मिर्जाफरी में एक युवक की खूंटे से बांधकर पिटाई की गई है। विधि व्यवस्था को हाथ में लेकर युवक के सिर का आधा बाल मुंडवाकर पूरे मिर्जाफरी गांव में घुमाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पर गांव की लड़की भगाने का आरोप था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, युवक करीब छह महीने पहले गांव की ही एक युवती को लेकर फरार हो गया था। कुछ दिन बाद युवती के साथ गांव लौटा तो ग्रामीण स्तर पर पंचायत हुई, जिसमें दोनों को भविष्य में इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति नहीं करने सख्त फरमान जारी हुआ। लेकिन युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
माफीनामा के चार महीने बाद लड़कियों और महिलाओं से अश्लील हरकत करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शादीशुदा आइसक्रीम विक्रेता युवक को पकड़कर खूंटे से हाथ बांधकर जमकर पीटा और आधा सिर का बाल मुड़वाकर पूरा गांव घुमाया। वायरल वीडियो में लोगों की भीड़ लगी है और आरोपी युवक को बांधकर लोग पिटाई कर रहे हैं। इससे भी मन नहीं भरा तो लोगों की भीड़ ने युवक का आधा सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी नवगछिया सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि घटना सत्य है, वीडियो वायरल हुआ है। हमें भी जानकारी मिली है। थाना प्रभारी स्वयं जाकर सत्यापित किए, लड़के के बारे में जो जानकारी दी गई है कि लड़का शादीशुदा है और दो से तीन बार लड़की को लेकर भागा है। उस दिन भी लड़की को भागने का कोशिश किया था, उसी को लेकर ग्रामीणों ने इस घटना को किया है।
जब थाना प्रभारी लड़के के घर गए तो घरवालों ने कहा कि हमें कोई केस नहीं करना है और जो लड़का है वो अब तक सामने नहीं आया है। चूकि हमने निर्देश दिया है थाना प्रभारी को की वीडियो में जो लोग शामिल हैं, उन लोगों को चिन्हित कर जो भी कानूनी कारवाई है वो करें।