फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: Student anger erupts on streets over NEET student incident, ABVP protest march in Bhagalpur

Bihar News: नीट छात्रा कांड को लेकर सड़कों पर उतरा छात्र आक्रोश, भागलपुर में एबीवीपी का प्रदर्शन मार्च

Wed, 21 Jan 2026 07:50 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Jan 2026 07:50 PM IST
सार

Bhagalpur News: पटना में नीट छात्रा के साथ हुई घटना और मौत के विरोध में भागलपुर में एबीवीपी ने आक्रोश मार्च निकाला। छात्राओं ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए और पटना के एसएसपी को निलंबित करने सहित कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Bihar News: Student anger erupts on streets over NEET student incident, ABVP protest march in Bhagalpur
एबीवीपी के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में नीट की एक छात्रा के साथ हुई हैवानियत और बाद में उसकी मौत के मामले को लेकर पूरे बिहार में आक्रोश का माहौल है। इस घटना ने समाज को झकझोर दिया है और लगातार विभिन्न जिलों में विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भागलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों और छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं, जिनका गुस्सा साफ तौर पर नजर आया। हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

 
छात्राओं का तीखा आक्रोश
आक्रोश मार्च के दौरान छात्राओं ने कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं है, बल्कि झांसी की रानी बनने का समय आ गया है। उनका आरोप था कि राज्य में छात्राओं के साथ लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं सरकार और प्रशासन की विफलता को उजागर कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पटना में नीट छात्रा के साथ हुई घटना और उसकी मौत ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्राओं ने इसे व्यवस्था की गंभीर चूक बताया।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: पूर्णिया के महिला कॉलेज जमीन विवाद को लेकर भारी हंगामा, CO के साथ मारपीट; युवती ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

 


एसएसपी के निलंबन की मांग
प्रदर्शन कर रहीं छात्रा अपराजिता ने मांग की कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को अविलंब निलंबित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम उठाए जाते, तो शायद एक बेटी की जान बचाई जा सकती थी। छात्राओं ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक बेटियां असुरक्षित रहेंगी और कब तक अपराधियों को संरक्षण मिलता रहेगा। उन्होंने राज्य में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed