फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Election News BLO Pramod Mandal Dies of Heart Attack During Voter Revision Drive

Bihar Election : मतदाता पुनरीक्षण में दिन-रात लगे BLO की हार्ट अटैक से मौत; मध्य विद्यालय में शिक्षक थे प्रमोद

Fri, 18 Jul 2025 05:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 18 Jul 2025 05:46 PM IST
सार

Bihar: मृतक के बड़े भाई दिनेश मंडल के अनुसार, प्रमोद मंडल बीते कई दिनों से दिन-रात पुनरीक्षण कार्य में लगे हुए थे। काम की प्रगति को लेकर कहलगांव डीसीएलआर कार्यालय से उन्हें फोन आया था, जिसमें उनके कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई गई और समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर निलंबन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
Bihar Election News BLO Pramod Mandal Dies of Heart Attack During Voter Revision Drive
सांकेतिक - फोटो : Adobe stock

विस्तार

पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के खवासपुर गांव निवासी और बूथ संख्या-170 के बीएलओ प्रमोद मंडल (46 वर्ष) की शुक्रवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वे मध्य विद्यालय मोहनपुर में पदस्थापित शिक्षक थे। परिजनों का कहना है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का अत्यधिक दबाव और निलंबन की चेतावनी इस दुखद मौत का कारण बनी।

विज्ञापन

रात-दिन काम, ऊपर से निलंबन की चेतावनी
मृतक के बड़े भाई दिनेश मंडल के अनुसार, प्रमोद मंडल बीते कई दिनों से दिन-रात पुनरीक्षण कार्य में लगे हुए थे। काम की प्रगति को लेकर कहलगांव डीसीएलआर कार्यालय से उन्हें फोन आया था, जिसमें उनके कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई गई और समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर निलंबन की चेतावनी दी गई। शुक्रवार को वे इसी मानसिक दबाव में घर लौटे थे। घर पहुंचते ही अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें आनन-फानन में पीरपैंती रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सरिता कुमारी और तीनों बच्चे लक्षित राज, हर्ष राज और ऋषि राज का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में वित्तरहित कर्मियों की बड़ी बैठक, सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यों के दबाव पर उठे सवाल
परिजनों का आरोप है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का अत्यधिक दबाव ही प्रमोद की मौत का कारण बना। यह घटना एक बार फिर सरकारी कार्यों, खासकर निर्वाचन ड्यूटी जैसे अतिरिक्त कार्यों में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों पर पड़ रहे मानसिक व शारीरिक बोझ को उजागर करती है। बताया जा रहा है कि प्रमोद मंडल व्यवहार में बेहद शांत, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे।

सरकारी नौकरी की मांग
शोकाकुल परिजनों ने सरकार से मांग की है कि प्रमोद की पत्नी को अनुकंपा आधारित सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे परिवार का पालन-पोषण हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही पीरपैंती बीडीओ अभिमन्यु कुमार, प्रमुख रश्मि कुमारी समेत कई अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे वरीय अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे।

पुनरीक्षण कार्य में बढ़ रहा दबाव
ज्ञात हो कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ पर काम का भारी दबाव है। लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने और निलंबन की कार्रवाई की खबरें भी आ रही हैं। प्रमोद मंडल की मौत ने इस गंभीर मुद्दे की ओर फिर से ध्यान आकर्षित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed