फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur News: Stuck in traffic jam woman gave birth to child on roadside, hospital was just 100 meters away

Bihar: जाम में फंसी महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म, महज 100 मीटर दूर ही रह गया अस्पताल; जानें मामला

Mon, 25 Nov 2024 03:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 25 Nov 2024 03:09 PM IST
सार

Bhagalpur News: स्थानीय निवासियों ने बताया कि अस्पताल जाने वाली सड़क का निर्माण जल्द पूरा नहीं हुआ तो ऐसी शर्मनाक घटनाएं बार-बार दोहराई जा सकती हैं। उन्होंने संबंधित निर्माण कंपनी की मनमानी और प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए। पढें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bhagalpur News: Stuck in traffic jam woman gave birth to child on roadside, hospital was just 100 meters away
महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के सुलतानगंज शहरी क्षेत्र में आधी-अधूरी सड़क निर्माण की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार शाम एक दर्दनाक घटना ने इस समस्या को और उजागर कर दिया। रेफरल अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर जाम में फंसी एक गर्भवती महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन

 
जाम और लापरवाही ने बढ़ाया दर्द
जानकारी के मुताबिक, मसदी पंचायत निवासी राज गंगापुर निवासी रंजीत साह की पत्नी (25) प्रसव पीड़ा के चलते रेफरल अस्पताल जा रही थीं। लेकिन सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और जाम की वजह से उनका वाहन आगे नहीं बढ़ पाया। इसी दौरान टोटो चालक ने महिला को दर्द से तड़पते हुए सड़क किनारे उतार दिया और फरार हो गया। महिला की सास ने बताया कि पास के लोग और महिलाएं मदद के लिए आगे आईं। सड़क पर ही महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। यह घटना प्रखंड कार्यालय के पास की है, जहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

 
सड़क किनारे ही काटी गई गर्भनाल
महिला की स्थिति को देखते हुए आसपास की महिलाओं और वहां से गुजर रहीं अस्पताल कर्मी ममता दीदी अर्चना ने मदद की। दुकान से ब्लेड और धागा मंगवाकर नवजात की गर्भनाल काटी गई और धागे से बांध दी गई। ममता दीदी ने नवजात को थपकी देकर रुलाने का प्रयास किया और स्थिति संभाली। इसके बाद जाम में फंसे पुलिसकर्मियों और कुछ अन्य लोगों ने स्थिति को समझते हुए महिला और नवजात को ऑटो की मदद से रेफरल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सड़क निर्माण की धीमी गति बनी समस्या
दरअसल, सुलतानगंज प्रखंड कार्यालय और रेफरल अस्पताल के बीच की सड़क छह महीने से अधूरी पड़ी है। इस कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। एंबुलेंस और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
 
स्थानीय निवासियों ने बताया कि अस्पताल जाने वाली सड़क का निर्माण जल्द पूरा नहीं हुआ तो ऐसी शर्मनाक घटनाएं बार-बार दोहराई जा सकती हैं। उन्होंने संबंधित निर्माण कंपनी की मनमानी और प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए।

 
स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जाम की स्थिति को सुधारने और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed