फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur News: Meat shopkeepers clash over parking their vehicles outside shop, one injured in knife attack

Bihar News: भागलपुर में दुकान के बाहर गाड़ी लगाने को लेकर मीट दुकानदारों के बीच हुआ फसाद, चाकूबाजी में एक घायल

Wed, 08 May 2024 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 May 2024 05:14 PM IST
सार

Bhagalpur News: पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे लोग इस घटना के बाद से काफी भयभीत हैं और दुकान चलाने से डर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Bhagalpur News: Meat shopkeepers clash over parking their vehicles outside shop, one injured in knife attack
अस्पताल परिसर में मौजूद घायल युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंर्तगत भीखनपुर गुमटी नंबर 2 के पास दो मीट दुकानदार किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान चाकूबाजी की घटना भी हो गई, जिसमें मुर्गा दुकानदार मो. शोराब कुरैशी की गर्दन पर चाकू लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


घायल के पिता मो. अख्तर कुरैशी ने बताया कि पार्किंग को लेकर पूरा विवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि अजमेरी मीट की दुकान के मालिक बबलू कुरैशी कई अरसे से मीट दुकान चला रहे हैं। मीट की खरीदारी को लेकर दुकान के बाहर काफी भीड़ जमा रहती है और कस्टमर की गाड़ी उनके दुकान के आगे में लगने से उनके दुकान के खरीदारों को समस्या होती है। इसी बात की चर्चा जब उन्होंने की तो इस बात पर बहस शुरू हो गई और बबलू ने तेज धारदार चाकू से शोराब के ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


इधर, घटना की जानकारी मिलने पर 112 की पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची। फिर घायल युवक को इलाज के लिए जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे लोग काफी भयभीत हैं और दुकान चलाने से डर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed