फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur Stone pelting Lodipur Saraswati immersion two groups clash updates

Bihar: भागलपुर में दो समुदायों में झड़प, मां सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान पथराव, SP ने संभाला मोर्चा

Sat, 17 Feb 2024 03:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 17 Feb 2024 03:04 AM IST
सार

भागलपुर एसपी राज का कहना है कि लोदीपुर थाना के अंतर्गत मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। हालात को काबू में करने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bhagalpur Stone pelting Lodipur Saraswati immersion two groups clash updates
दरभंगा में हिंसा। - फोटो : Twitter

विस्तार

बिहार के भागलपुर में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। भागलपुर के लोदीपुर में शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कथित रूप से पथराव हो गया। हालांकि, पुलिस ने समय रहते हालात को काबू में कर लिया। भागलपुर एसपी राज का कहना है कि लोदीपुर थाना के अंतर्गत मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। हालात को काबू में करने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरभंगा में भी हुई हिंसा
भागलपुर के अलावा, बिहार के दरभंगा में भी शुक्रवार देर रात सरस्वती मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर अचानक पथराव हो गया था। इस वजह से दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में पुलिसकर्मी सहित डेढ़ दर्जन लोग  घायल हो गए। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के मस्जिद के पास की है। झड़प की जानकारी मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस और बेनीपुर एसडीपीओ डॉ. सुमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इसके तुरंत बाद डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भी मौके पर पहुंच गए। इलाके में शांति स्थापित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


घंटों बना रहा अफरातफरी का माहौल 
स्थानीय लोगों का कहना है कि बहेड़ा बाजार से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस बहेड़ा बाजार से छोटी बाजार की ओर जा रहा था। इस बीच छत से कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। वहां अफरातफरी मच गई। पथराव में पुलिसकर्मी सहित कई स्थानीय लोग लोग घायल हो गए। इस वजह से पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed