फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bhagalpur riots report will open on next days

बिहार की राजनीति में भूचाल ला देगी ये खास रिपोर्ट

Sun, 02 Aug 2015 07:51 PM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
bhagalpur riots report will open on next days

कांग्रेस नेता मंजीत आनंद कहते हैं कि रिपोर्ट आने के बाद ही राय जाहिर करेंगे। सबसे ज्यादा दुविधा राजद को है, इसलिए वो बेहद सधी हुई प्रतिक्रिया दे रही है।

विज्ञापन


राजद विधायक दल के नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी का कहना है राजद को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। फाइनल रिपोर्ट आई है। कार्रवाई रिपोर्ट आने दीजिए। हम सब पीड़ितों के लिए न्याय चाहते हैं।
विज्ञापन


अक्तूबर 1989 में हुए इस सांप्रदायिक दंगे में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इन में अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय के थे। उस वक्त बिहार में कांग्रेस का शासन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागलपुर जांच रिपोर्ट पर सियासत की जमीन तैयार

bhagalpur riots report will open on next days

भागलपुर दंगा न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट बिहार में नई सियासत की जमीन तैयार करने की तैयारी में है। घटना के दो दशक बाद आई इस रिपोर्ट को राज्य सरकार तीन अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान सदन के पटल पर रखने जा रही है।

कुल 14 बार विस्तार पाने के बाद पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज एनएन सिंह ने अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को इसी साल सौंपी है। भागलपुर में 1989-90 में भीषण दंगा हुआ था। 1990 में लालू प्रसाद जब मुख्यमंत्री बने तो इस दंगे की जांच शुरू हुई पर इसमें कुछ खास प्रगति नहीं हुई।

आरोप लगा कि लालू अपने लोगों का नाम सामने आने के कारण जांच को कमजोर कर रहे हैं। 2005 में जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपनी सरकार बनने के दो महीने बाद फरवरी 2006 में दंगे की जांच के लिए आयोग बनाया और दंगे में हताहत हुए आश्रितों के लिए पेंशन की स्कीम शुरू की।

नीतीश सरकार मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में करेगी पेश

bhagalpur riots report will open on next days

दरअसल नीतीश कुमार ने इस आयोग का गठन ही इस आधार पर किया था कि राजद के शासन काल के दौरान दंगा पीड़ितों के साथ न्याय नहीं हुआ। आज जिनके कारण इस आयोग का गठन हुआ और जिन्होंने इस आयोग का गठन किया, दोनों एक साथ खड़े हैं।

ऐसे में बिहार की सियासत में इस रिपोर्ट पर हंगामा तय माना जा रहा है। यही कारण है कि राजनीतिक गलियारे में इस रिपोर्ट के सामने आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के सार्वजनिक होने से पहले ही भाजपा ने इसको लेकर तेवर तीखे कर लिए हैं।

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता प्रेम कुमार का कहना है कि लालू ने अपने लोगों को फंसता देख आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की थी, देखना है कि अब दोनों साथ हैं, तो आरोपियों को कितनी राहत मिलती है। कांग्रेस इस पूरे मामले पर वेट एंड वाच की स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed