{"_id":"5fa38cf98ebc3e5fa30017c9","slug":"bhagalpur-boat-overturned-in-ganga-river-in-tintanga-many-people-drowned-rescued-hospitalised-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: भागलपुर में नाव पलटी, 30 को बचाया गया, 20 लोग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: भागलपुर में नाव पलटी, 30 को बचाया गया, 20 लोग लापता
Thu, 05 Nov 2020 01:15 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर में एक नाव पलट गई है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के तिनटंगा करारी गंगा घाट पर दर्शनियां धार में गुरुवार की सुबह लोगों से भरी नाव पलट गई। नाव पर 50 लोग लोग सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना में 30 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 20 लोग अभी भी लापता हैं। ये सभी लोग अपने खेतों में मकई की बुआई के लिए नाव से निकले थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह हादसा भागलपुर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के नवगछिया के गोपालपुर तीन टंगा जहाज घाट के पास घटित हुआ। मजदूर और किसान गंगा नदी के उस पार मकई की बुवाई के लिए नाव से जा रहे थे। नाव में 50 लोग सवार थे। इस दौरान नाव पलट गई। नाव पलटने के तुरंत बाद ही स्थानीय लोग डूब रहे लोगों की जान बचाने में जुट गए। वहीं गोताखोरों ने करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाने की पुलिस के अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। स्थानीय लोगों की मदद से एनडीआरएफ के जवान बचाव कार्य कर रहे हैं। फिलहाल 20 लोग लापता हैं। नदी से सुरक्षित निकाले गए लोगों को एहतियातन गोपालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के कारण गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि नाव पर सवार अन्य लोगों का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम लगातार लापता लोगों को ढूंढने के प्रयास में जुटी है। युद्ध स्तर पर डूबने वालों की खोजबीन की जा रही है। इसमें स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।
घटना को लेकर भागलपुर के जिला भागलपुर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, 'नौगछिया इलाके में आज एक नाव के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग लापता हो गए हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों द्वारा बचाव और खोज अभियान जारी है। अब तक नौ लोगों को बचाया गया है।'