{"_id":"dbc3e9f74dfd520b7a8fc42fd409c9d2","slug":"bhabua-in-bihar-set-to-be-green","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार का एक शहर जिस पर चढ़ा है हरा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार का एक शहर जिस पर चढ़ा है हरा रंग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार का भभुआ शहर आजकल बेहद चर्चा में है। कारण है कि इस शहर की सभी इमारतों को हरे रंग से रंगा गया है। अभी तक जयपुर को गुलाबी शहर और जोधपुर को नीले शहर के तौर पर जाना जाता था।
बिहार का भभुआ भी अब हरे शहर के तौर पर जाना जाएगा। भभुआ, कैमूर जिले के अंतर्गत आता है।
कैमूर के जिला मजिस्ट्रेट IAS अरविंद कुमार सिंह ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि शहर को अलग पहचान देने के उद्देश्य से इस योजना को बनाया गया। लोगों से गुजारिश की गई कि वे अपने घरों को हरे रंग से पुतवाएं।
उन्होंने बताया कि इस विचार के पीछे पर्यटन भी एक महत्वपूर्ण कारक रहा। यहां एक मंदिर है महामुंदरेश्वरी देवी का जिसके दर्शन करने काफी दूर दूर से लोग आते हैं। अब शहर की नई पहचान के कारण भी पर्यटक बढ़ेंगे।
विज्ञापन
शहर के पार्कों का भी सौंदर्यीकरण किया गया है और शहर को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।