फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai: Relatives attacked with knives and sticks in land dispute; 3 people including woman injured

Bihar: जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने चाकू और लाठी-डंडे से किया हमला; महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोग घायल

Mon, 01 Jan 2024 08:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Jan 2024 08:36 PM IST
सार

Bihar Crime: घायल दुर्लभ यादव ने बताया कि उसके ही रिश्तेदार बिरजू यादव और हरेराम यादव उसकी दो कट्ठा जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहा था। हमने उसका विरोध किया, जिससे नाराज होकर सभी लोग घर पर चढ़ गए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Begusarai: Relatives attacked with knives and sticks in land dispute; 3 people including woman injured
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट और चाकूबाजी होने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में एक ही परिवार के महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव की है। घायल सभी व्यक्तियों की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव निवासी दुर्लभ यादव, पत्नी ममता देवी और बेटे दिलखुश कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घायल दुर्लभ यादव ने बताया कि उसके ही रिश्तेदार बिरजू यादव और हरेराम यादव उसकी दो कट्ठा जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहा था। हमने उसका विरोध किया, जिससे नाराज होकर सभी लोग घर पर चढ़ गए। फिर लाठी-डंडे और चाकू से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। दुर्लभ यादव ने बताया कि उन लोगों ने मेरी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसका सिर फाड़ दिया। वहीं, मेरे बेटे को भी लाठी-डंडे से पीट-पीट कर  घायल कर दिया है। उन्हें पिटता देख जब बचाने गए तो मुझे भी लाठी-डंडे से जमकर पीट दिया।
विज्ञापन


मारपीट और चाकूबाजी की इस घटना में एक ही परिवार के महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने डंडारी थाना पुलिस को दी। डंडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed