{"_id":"65bb5027cb1f01dfde00acbc","slug":"begusarai-news-two-accused-arrested-in-firing-case-at-property-dealer-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai News: प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai News: प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
Thu, 01 Feb 2024 01:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:32 PM IST
सार
प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार को घर के बाहर अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी मनीष कुमार ने बताया, 20 लाख रुपये की लेन-देन में प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार को गोली मारकर घायल किया गया है। अमित कुमार ने आरोपी से 20 लाख रुपये जमीन देने के नाम पर लिया था। इसी पैसे के विवाद में आरोपी द्वारा गोली मारकर घायल किया गया है। बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार को घर के बाहर अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी की पहचान विनोद कुमार साह और मिथुन कुमार (मिठू शाह) के रूप में की गई है। दोनों अपराधी आपस में भाई हैं। गिरफ्तारी लोहिया नगर थाने की पुलिस ने नागदह स्थित एक बगीचे से किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से एक देसी पिस्तौल और एक मैगजीन सहित दो गोली बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में दोनों अपराधियों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया, जमीन बिक्री करने को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर घायल किया गया है। बताते चलें कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र के शांति शाह चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े उसे वक्त दोनों अपराधियों ने अमित कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था। वहीं, घायल अवस्था में परिजनों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है।