Liquor Ban in Bihar : पत्नी ने शराबी पति को शराब से दूर रहने कहा तो कर दिया कांड, शराबबंदी रही फेल
Bihar News : शराबबंदी के आठ साल गुजरने के बावजूद बिहार में शराब के किस्से कभी खत्म नहीं हो रहे हैं। इस बार शराब के आदी एक शख्स ने पीने से मना किए जाने पर पूरे परिवार को झकझोर देने वाला कांड कर दिया। मामला बेगूसराय का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी है। शराब रखना-पीना, सबकुछ मना है। यह सरकारी मनाही लोग मान नहीं रहे। ऐसे में कुछ-न-कुछ किस्से सामने आ ही जा रहे। इस बार बेगूसराय जिले से खबर आई है, जहां पत्नी ने शराब के लिए अपने शराबी पति को बार-बार मना किया तो उसने आत्महत्या की कर ली। बेगूसराय जिले में शराब पीने से मना करने पर युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर की है।
शराब पीकर आया तो पत्नी ने किया विरोध
बता दें कि मृतक की पहचान दनियालपुर के रहने वाले शंकर राय का पुत्र राजेश राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक राजेश राय शराब पीने का आदी था। वह लगातार शराब पीता था, जिसका विरोध पत्नी के द्वारा किया जा रहा था। रविवार रात भी मृतक राजेश राय शराब पीकर आया, जब इसका विरोध पत्नी ने किया तो इसी से नाराज होकर राजेश राय ने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया है कि अपने ही घर में पहले रूम बंद किया उसके बाद गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शराब खुलेआम मिल रही शराबबंदी में भी
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर तेघड़ा थाने के पुलिस पहुंचकर दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतर कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बिहार में शराबबंदी वाला बेगूसराय में शराब खुलेआम बिक रही है, जिसके कारण से युवक भी शराब का सेवन कर रहा है। आज तो हद हो गई, जब शराब पीने से पत्नी ने मना किया तो पति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।