फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai- High speed truck killed: Khagaria's home guard jawan going by bike died, wife serious

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने जान ली: बाइक से जा रहे खगड़िया के होमगार्ड जवान की मौत, पत्नी गंभीर

Fri, 02 Dec 2022 06:37 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 02 Dec 2022 06:37 PM IST
सार

ट्रक ने पत्नी के साथ जा रहे होमगार्ड जवान की बाइक में इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि होमगार्ड जवान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Begusarai- High speed truck killed: Khagaria's home guard jawan going by bike died, wife serious
बेगूसराय सदर अस्पताल में मृत होमगार्ड जवान के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने फिर जान ले ली। ट्रक ने पत्नी के साथ जा रहे होमगार्ड जवान की बाइक में इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि होमगार्ड जवान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढलाई स्थित एनएच 31 के समीप शुक्रवार दोपहर बाद हुई। मृतक होमगार्ड जवान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर गांव निवासी देवऋषि चौरसिया थे। वह खगड़िया पुलिस लाइन में पदस्थापित थे।

विज्ञापन

महिला को लोगों ने निजी अस्पताल में पहुंचाया
होमगार्ड जवान मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी के साथ बेगूसराय आए थे और लौटकर जाने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने एनएच 31 पर जानीपुर ढाला के पास बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में देवऋषि चौरसिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सविता देवी को आननफानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सविता देवी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज नहीं, ट्रक का नंबर भी नहीं मिला
स्थानीय लोगों ने ही घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाने के पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर होमगार्ड जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। ट्रक के बारे में पता किया जा रहा है, हालांकि अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं। आसपास का कोई सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिला है और न ही घटनास्थल पर लोग ट्रक का नंबर बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed