फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai: Bullies beat couple with rods till they were half dead; admitted to hospital in critical condition

Bihar News: बेगूसराय में दबंगों ने दंपति को रॉड से अधमरा होने तक पीटा; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 03 Jan 2024 12:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Jan 2024 12:57 PM IST
सार

Bihar Police: घायल दंपति के बेटे ने बताया कि आरोपी दबंग व्यक्ति है। लगातार बिना बात के गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Begusarai: Bullies beat couple with rods till they were half dead; admitted to hospital in critical condition
घायल दंपति को अस्पताल ले जाया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। जहां दबंगों ने दंपति को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटाई से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के बेगमसराय की है। घायल दंपति की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के बेगमसराय निवासी सुरेंद्र यादव और उसकी पत्नी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घायल सुरेंद्र यादव के बेटे दिवाकर कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले खेत में पानी पटाने को लेकर अपने चाचा फुलेना यादव के साथ मारपीट हुई थी। उस दिन भी फुलेना यादव ने सुरेंद्र यादव को बेरहमी से पीटा था और मन नहीं भरा तो पिस्तौल के बट से हमला कर दिया। इस मामले में सुरेंद्र यादव ने बछवाड़ा थाने में उसके खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। दिवाकर ने बताया कि उसके बावजूद भी फुलेना यादव अपनी आदतों से बाज नहीं आया और जब मंगलवार की देर रात सुरेंद्र यादव और उसकी पत्नी डेरा से खाना खाने के लिए घर आ रहे थे। तभी रास्ते में ही फुलेना यादव और उसके कई साथियों ने मिलकर घेर लिया। फिर लोहे की रॉड से बेरहमी से दंपति को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोहे की रॉड से इतनी पिटाई की है कि जब तक वह अधमरा नहीं हो गया तब तक दबंग पिटाई करते रहे। सुरेंद्र यादव को पिटता देखकर पत्नी उसे बचाने गई तो उसको भी पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायल अवस्था में सुरेंद्र यादव और उसकी पत्नी को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल दंपति के बेटे ने यह भी बताया कि आरोपी दबंग व्यक्ति है। लगातार बिना बात के गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। फिलहाल पीड़ित परिवार के द्वारा बछवाड़ा थाना पहुंचकर आरोपी खिलाफ फिर से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।


इस संबंध में बछवारा थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दो भाइयों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। फिलहाल पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन दिया गई है। उस आवेदन के अनुसार पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed