फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   before pm narendra modi kanpur visit pm modi live sasaram operation sindoor demolish pakistan airbase

Operation Sindoor: PM मोदी बोले- बिहार से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का वादा किया था, उसे पूरा करके ही आया

Fri, 30 May 2025 12:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 May 2025 12:09 PM IST
सार

PM Modi Live : युद्ध नहीं हो रहा... ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत में भारत ने यह स्टैंड रखा था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में जनसभा के मंच से बता दिया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस और उनके सैन्य ठिकाने तबाह कर दिए।

विज्ञापन
before pm narendra modi kanpur visit pm modi live sasaram operation sindoor demolish pakistan airbase
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार के साथ मंच शेयर किया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार यह एलान किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना को भी सीधा टारगेट किया गया था। उन्होंने कहा कि "पहलगाम में जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद बिहार आया था तो बिहार की धरती से देश को वादा किया था आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उन्हें कल्पना से भी बड़ा सजा होगी। जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है। पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे। हमारी सेना ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान के एयरबेस, उनके सैन्य ठिकाने हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए।"

विज्ञापन

पीएम मोदी बोले- सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोल रहे राजद-कांग्रेस वाले, इनसे सावधान रहें
विज्ञापन


राम की रीति ही नए भारत की नीति बन गई 
बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज में पीएम मोदी की सभा थी। जिला मुख्यालय सासाराम है। सासाराम का नाम लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "इसके तो नाम में ही राम है। राम राज्य में यह रीति थी- प्राण जाए पर वचन न जाए। राम की रीति अब नए भारत की नीति बन गई है। उन्होंने आगे इस बात को और साफ करते हुए कहा- "पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद बिहार आया था तो बिहार की धरती से देश को वादा किया था। वचन दिया था। बिहार की धरती पर आंख में आंख मिलाकर कहा था कि आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उन्हें कल्पना से भी बड़ा सजा होगी। आज जब बिहार आया हूं तो अपना वचन पूरा करने के बाद आया हूं। यह नया भारत है, यह नए भारत की ताकत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसएफ पर गर्व, शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्र से लेकर भावनाओं तक को छूने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि यह वीर कुंवर सिंह की धरती है। यहां के नौजवान सेना-बीएसएफ में अपनी जवानी खपा देते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने हमारी सेना के साथ ही सीमा सुरक्षा बल, यानी बीएसएफ का भी अदम्य पराक्रम और साहस देखा है। बीएसएफ देश की सीमा पर सुरक्षा की अभेद्य चट्टान हैं। मां भारती की रक्षा बीएसएफ के जवानों के लिए सर्वोपरि है। 10 मई को देश की सीमा की रक्षा करते हुए इम्तियाज शहीद हो गए थे। मैं उन्हें आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। आज बिहार की धरती से फिर दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर में लड़ाई देश के दुश्मनों से है, चाहे वह सीमा पार हों या भीतर हों- उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed