फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Before India alliance meeting in delhi, tejashwi yadav answer on cm nitish kumar role in opposition alliance

Nitish Kumar : सीएम नीतीश को पीएम कैंडिडेट बनाने की मांग पर क्या बोले तेजस्वी यादव; विपक्षी दलों की बैठक कल

Mon, 18 Dec 2023 03:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 18 Dec 2023 03:33 PM IST
सार

Tejashwi Yadav : पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की चौथी बैठक मंगलवार को दिल्ली में है। इसके लिए तेजस्वी यादव पहुंच चुके हैं। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट घोषित किए जाने के सवाल पर क्या कहा, जानिए यहां।

विज्ञापन
Before India alliance meeting in delhi, tejashwi yadav answer on cm nitish kumar role in opposition alliance
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछली बार की तरह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नहीं निकले। नीतीश शाम चार बजे निकलेंगे, जबकि लालू-तेजस्वी दिल्ली पहुंच गए हैं। नीतीश के निकलने के लिए इंडी एलायंस की बैठक को लेकर जदयू के एक विधायक ने साफ तौर पर आवाज उठा दी कि विपक्षी गठबंधन में सीएम नीतीश कुमार से स्वच्छ और ताकतवर चेहरा कोई नहीं है। उन्हें पीएम का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए। जब तेजस्वी यादव से इस मांग को लेकर सवाल पूछा गया तो वह सीधा जवाब नहीं दे सके। उन्होंने नेतृत्व के सवाल को भूमिका में बदलने का प्रयास किया। जानें, क्या कहा तेजस्वी यादव ने किस सवाल पर।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्टी अपने इलाके में मजबूत है
तेजस्वी यादव ने कहा कि बैठक में सारे मुद्दों पर बात होगी। पहले से ही चार-चार कमेटियां बनाई गई हैं। कमेटी अपना काम देख रही है। हर चीजें सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। कहां क्या करना है?, इस पर तैयारी चल रही है। इंडी एलायंस के सभी दल एकजुट हैं। क्षेत्रीय पार्टी अपने इलाके में मजबूत है ही। जहां यह क्षेत्रीय पार्टियां हैं, वहां भाजपा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी बोले- सबकी भूमिका एक ही है
तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडी एलायंस के सभी दल एकजुट है। देश हित में सभी लोग एक साथ लड़ रहे हैं। देश में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है। इसके खिलाफ हमलोग लड़ रहे हैं। जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। नीतीश कुमार की इंडी एलायंस में भूमिका के सवाल पर कहा कि सबकी भूमिका एक ही है। जिस लोगों ने जनता को ठगने का काम किया है। हम सबका एक ही मकसद है कि हमलोग इन लोगों को सत्ता से बेदखल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed